सिलीगुड़ी की हिंदी फिल्म ‘लव बैलेंस’ पुरस्कृत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Jul 2016 8:27 AM
सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी में बनी हिंदी फिल्म ‘लव बैलेंस’ को हाल ही में कोलकाता में आयोजित ‘खबर बंग ऑनलाइन शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल’ में सर्वश्रेष्ठ निर्देशन का पुरस्कार मिला. खबर बंग के कार्यकारी संपादक सोमनाथ चक्रवर्ती ने फिल्म की कार्यकारी की निर्माता दीपिका विश्वास और सहायक निर्माताओं की टीम को पुरस्कार स्वरूप एक चमचमाती ट्रॉफी और सर्टिफिकेट […]
सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी में बनी हिंदी फिल्म ‘लव बैलेंस’ को हाल ही में कोलकाता में आयोजित ‘खबर बंग ऑनलाइन शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल’ में सर्वश्रेष्ठ निर्देशन का पुरस्कार मिला. खबर बंग के कार्यकारी संपादक सोमनाथ चक्रवर्ती ने फिल्म की कार्यकारी की निर्माता दीपिका विश्वास और सहायक निर्माताओं की टीम को पुरस्कार स्वरूप एक चमचमाती ट्रॉफी और सर्टिफिकेट प्रदान किया. छह मिनट लंबी यह फिल्म ‘वी फील क्रिएशन्स’ ने बनायी है, जो सिलीगुड़ी की समाज कल्याण संस्था ‘ वी फील’ का ही एक अंग है.
इस फेस्टिवल में उत्तर बंगाल से यह इकलौता प्रोडक्शन हाउस था जिसकी फिल्म प्रदर्शित की गयी. इसके अलावा फेस्टिवल में यही ऐसा अकेला प्रोडक्शन हाउस था जिसकी तीनों इंट्री फिल्में ‘लव बैलेंस’, ‘परिणति’ और ‘गुड नाइट’ को दिखाया गया. यह फिल्म एक लड़के के प्रेम प्रस्ताव की कहानी है.
इसे मुंबई के कालाघोड़ा फिल्म फेस्टिवल में भी प्रदर्शित किया जा चुका है. इसका निर्देशन पराग विश्वास ने किया है. उन्होंने ही इसके संवाद और पटकथा लिखी है. फिल्म में तीन मुख्य किरदार हैं जिनका रोल आकाश समद्दर, प्रेरणा सिन्हा और निर्देशक ने खुद किया है. मानव घोष ओर स्टीव जेम्स ने फिल्मांकन और संपादन किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










