प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान- 2016 : 2050 के लिए खुद को तैयार करें विद्यार्थी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Jul 2016 7:59 AM

विज्ञापन

बीएसएफ के आइजी नयन कमल चौबे ने अपने संबोधन में कहा मंत्री गौतम देव ने छात्र-छात्राओं को दी शुभकामनाएं सिलीगुड़ी : विद्यार्थियों के लिए नये हौसले और उम्मीद के संदेश के साथ ‘प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान- 2016’ सोमवार को सेवक रोड स्थित उत्तर बंग मारवाड़ी भवन में संपन्न हुआ. इस दौरान कार्यक्रम में आये विशिष्ट […]

विज्ञापन
बीएसएफ के आइजी नयन कमल चौबे ने अपने संबोधन में कहा
मंत्री गौतम देव ने छात्र-छात्राओं को दी शुभकामनाएं
सिलीगुड़ी : विद्यार्थियों के लिए नये हौसले और उम्मीद के संदेश के साथ ‘प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान- 2016’ सोमवार को सेवक रोड स्थित उत्तर बंग मारवाड़ी भवन में संपन्न हुआ. इस दौरान कार्यक्रम में आये विशिष्ट अतिथियों ने करीब 275 छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनकी हौसला आफजाई की. कार्यक्रम में लगभग 30 स्कूलों के विद्यार्थी, उनके अभिभावक और शिक्षक शामिल हुए. सम्मानित छात्र-छात्राओं ने इस साल पश्चिम बंगाल राज्य बोर्ड, सीबीएससी और आइसीएससी बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन किया है.
कार्यक्रम का शुभारंभ तय समय पर दोपहर दो बजे सीमा सुरक्षा बल ( बीएसएफ) के उत्तर बंगाल सीमांत के महानिरीक्षक (आइजी) कमल नयन चौबे, उत्तर बंग मारवाड़ी सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष नेमचंद जैन, सचिव जीतेंद्र मित्तल, प्रभात खबर के पश्चिम बंगाल के संपादक तारकेश्वर मिश्र आदि ने किया. राज्य के पर्यटन मंत्री गौतम देव कुछ व्यस्तताओं के कारण करीब एक घंटे देर से पहुंचे. श्री देव ने अपने संबोधन में इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए प्रभात खबर की सराहना की. उन्होंने छात्र-छात्राओं को उनके बेहतर भविष्य के लिए शुभकामना दी.
बीएसएफ के आइजी श्री चौबे ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोगों को खुद को 2050 की दुनिया के हिसाब से तैयार करना है. उन्होंने प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय पत्रिक ‘टाइम’ का हवाला देते हुए कहा कि तब तक दुनिया में विज्ञान और तकनीकी के चलते ऐसे-ऐसे क्रांतिकारी बदलाव हो चुके होंगे, जिनकी कल्पना भी परंपरावादियों और पुरानी पीढ़ी के लोगों के लिए करना मुश्किल है.
उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थियों में पुरानी पीढ़ी से कहीं ज्यादा आत्मविश्वास है. उनके पास जो अवसर व विकल्प आज हैं, वह हमारे समय में नहीं थे. हम लोग डॉक्टर, इंजीनियर, सिविल सेवा जैसे गिने-चुने विकल्पों के आगे नहीं सोच पाते थे, पर आज के बच्चों के लिए पूरी दुनिया खुल गयी है. उत्तर बंगाल के सुदूर इलाके में बैठे एक विद्यार्थी को भी इंटरनेट ने यह अवसर उपलब्ध करा दिया है कि वह अलटलांटा, कनाडा से लेकर अफ्रीकी देशों तक के बारे में सबकुछ जान सकता है.
श्री चौबे ने कहा कि आज के विद्यार्थियों को उनके माता-पिता को समझना चाहिए. यह पीढ़ी किसी पर निर्भर रहनेवाली पीढ़ी नहीं है, बल्कि स्टार्टअप कंपनी खड़ी करनेवाली पीढ़ी है. उन्होंने विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाने के लिए प्रभात खबर को साधुवाद दिया.
इससे पूर्व छात्र-छात्राओं का स्वागत करते हुए प्रभात खबर के राज्य संपादक तारकेश्वर मिश्र ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए जितना जरूरी कैरियर निर्माण है, उतना ही जरूरी चरित्र निर्माण है. आप लोग ऐसे काम करें जिससे आपके मां-बाप हमेशा सिर उठाकर चल सकें. उन्होंने कहा कि एक माता-पिता की सबसे बड़ी ख्वाहिश यही होती है कि वे अपने बच्चों के नाम से जाने जायें. कार्यक्रम का कुशल संचालन करन सिंह जैन ने किया. उन्होंने सरस्वती वंदना से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया.
यह कार्यक्रम प्रभात खबर और उत्तर बंग मारवाड़ी सेवा ट्रस्ट संयुक्त रूप से आयोजित किया. वहीं वाइ वाइ, मधुसूदन, प्रबीण अग्रवाल वेल्थ मैनेजमेंट, आइ-टेक इंटरनेशनल, सिल्वान प्लाई और जैन ग्रुप ने सह-प्रायोजक की भूमिका निभायी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola