बाइचुंग ने किया मानवाधिकार संगठन के कार्यालय का दौरा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jun 2016 1:16 AM

विज्ञापन

सिलीगुड़ी.राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन (एनएचसीसीओ) के मुख्य कार्यालय का दौरा भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान वाइचुंग ने किया. बुधवार की सुबह वह मानवाधिकार संगठन के कार्यालय पहुंचे,जहां संगठन के प्रदेश अध्यक्ष तथा प्रख्यात माइक्रो आर्टिस्ट और विश्व रिकार्डधारी रमेश साह तथा अन्य पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया.इस दौरान श्री भुटिया ने संगठन […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी.राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन (एनएचसीसीओ) के मुख्य कार्यालय का दौरा भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान वाइचुंग ने किया.

बुधवार की सुबह वह मानवाधिकार संगठन के कार्यालय पहुंचे,जहां संगठन के प्रदेश अध्यक्ष तथा प्रख्यात माइक्रो आर्टिस्ट और विश्व रिकार्डधारी रमेश साह तथा अन्य पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया.इस दौरान श्री भुटिया ने संगठन के पदाधिकारियों के साथ बातचीत की और उनके कामकाज की जानकारी प्राप्त की.

इसी दौरान के मुख्य कार्यालय के औपचारिक उद्घाटन की तिथि भी घोषित की गयी.25 जून को मुख्य कार्यालय के औपचारिक रूप से उद्घाटन करने का निर्णय लिया गया है.इस संबंध में और अधिक जानकारी देते हुए श्री साह ने बताया कि श्री भुटिया को संगठन की सदस्यता भी प्रदान की गयी और उन्होंने संगठन के कामकाज की सराहना की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola