रेल यात्रियों का दावा, रेलवे काउंटर से मिलता है वेटिंग टिकट

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 May 2016 2:04 AM

विज्ञापन

मालदा. दूरगामी ट्रेनों में मालदा के लिए तय रिजर्व सीटों के टिकट को लेकर बड़े पैमाने पर कालाबाजारी चल रही है. आम यात्रियों का आरोप है कि रेल काउंटर की लाइन में खड़े होकर एक महीने पहले का टिकट कटाने पर भी आरएसी अथवा वेटिंग ही मिल रहा है. टिकट कन्फर्म होगा कि नहीं, इसे […]

विज्ञापन
मालदा. दूरगामी ट्रेनों में मालदा के लिए तय रिजर्व सीटों के टिकट को लेकर बड़े पैमाने पर कालाबाजारी चल रही है. आम यात्रियों का आरोप है कि रेल काउंटर की लाइन में खड़े होकर एक महीने पहले का टिकट कटाने पर भी आरएसी अथवा वेटिंग ही मिल रहा है. टिकट कन्फर्म होगा कि नहीं, इसे लेकर यात्री में चिंता पर पड़े रहते हैं. दूसरी तरफ अगर आप ज्यादा पैसा खर्च करने को तैयार हैं, तो दलालों का एक गिरोह एक दिन पहले भी रिजर्व टिकट उपलब्ध करा दे रहा है. इस पूरे मामले से रेलवे के अधिकारी उदासीन दिख रहे हैं.
मालदा में रेलवे के रिजर्व टिकटों की कालाबाजारी से रेलवे यूजर्स कंसल्टेटिव जिला कमेटी के सह-अध्यक्ष नरेन्द्र नाथ तिवारी क्षुब्ध हैं. उन्होंने कहा कि मालदा में बड़े पैमाने पर रिजर्व टिकटों की कालाबाजारी चल रही है. काउंटर पर जाकर बहुत पहले से टिकट कटवाने पर भी कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा है. इसके अलावा बीमार और वृद्ध यात्रियों को लोअर सीट मिलने की बात है, लेकिन मिलती नहीं है. इससे आम यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है.

हर किसी के पास अतिरिक्त पैसा खर्च कर दलालों से टिकट लेने की क्षमता नहीं है. इस मामले में रेलवे अधिकारियों से उचित कदम उठाने की मांग की गयी है. मालदा टाउन स्टेशन पर और अतुल चन्द्र मार्केट इलाके में पूर्व रेलवे के मालदा डिवीजन का आरक्षित टिकटों का काउंटर है. अतुल चन्द्र मार्केट में सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक आरक्षित टिकटों का काउंटर खुला रहता है.

वहीं मालदा टाउन स्टेशन पर आरक्षित टिकटों का काउंटर 24 घंटे खुला रहता है. मालदा टाउन स्टेशन से गुवाहाटी, कोलकाता, सियालदह, हावड़ा, दिल्ली, मुंबई और कई अन्य दूरस्था इलाकों के लिए ट्रेनें हैं. रोज यहां से 15 से 20 जोड़ा यात्रीवाहक गाड़ियां आवाजाही करती हैं. मालदा मर्चेन्ट्स चेम्बर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष जयंत कुंडू ने बताया कि बहुत से व्यवसायी हर हफ्ते विभिन्न कामों के सिलसिले में कोलकाता, सिलीगुड़ी, दिल्ली, मुंबई आते जाते हैं. रेल काउंटर से टिकट कटाने के बाद भी कंफर्म आरक्षित टिकट नहीं मिल पाता है. इस समस्या से हमने रेल अधिकारियों को अवगत कराया था. लेकिन अधिकारियों ने कालाबाजारी पर रोक-थाम और दलालों के धर-पकड़ के लिए कार्रवाई करने का कोई इरादा नहीं दिखाया.

पूर्व रेलवे के मालदा डिवीजन के डीआरएम राजेश अरगल ने बताया कि रेलवे टिकटों की कालाबाजारी की शिकायत एक गंभीर मामला है. रेलवे काउंटर के अलावा इंटरनेट के जरिये भी आरक्षित टिकट कटाने की व्यवस्था है. फिर भी अगर कोई कालाबाजारी कर रहा है, तो पूरे मामले को देखा जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola