कांग्रेस नेता जतन साहा की मुश्किलें बढ़ीं
सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी के 25 नंबर वार्ड की पार्षद सीमा साहा के पति व कांग्रेस नेता जयंत साहा उर्फ जतन की मुश्किलें कम होती दिखाई नहीं दे रही. पड़ोस में ही रहनेवाली विवाहित महिला डालिया राय द्वारा सिलीगुड़ी थाने में बदसलूकी की शिकायत दर्ज कराने के बाद पूरे मामले ने गंभीर रूप धारण कर लिया है. […]
डालिया का आरोप है कि बीते 19 अप्रैल यानी मंगलवार की दोपहर करीब 1.30 बजे जब वह घर लौट रही थी तभी राह चलते जतन ने उसे अपनी कार से कहीं घूमने-फिरने के लिए जाने और माटीगाड़ा के बरसाना स्थित उनके फ्लैट में चलकर मौज-मस्ती करने का कुप्रस्ताव दिया. इसे ठुकराने पर जतन ने हाथ पकड़कर जोर-जबरदस्ती शुरू कर दी. एकबार फिर सीमा से उनके पति की करतूतों की शिकायत करने पर उल्टा उसे ही अपमानित कर बदचलन बताया गया. डालिया का कहना है कि मंगलवार की रात को सिलीगुड़ी थाना में एफआइआर करने की जानकारी मिलते ही सीमा उसके घर अपने पति के साथ आयी और पति से पांव पकड़ कर माफी मंगवाने के बाद मुझसे एफआइआर वापस लेने की गुजारिश करने लगी. लेकिन इसबार पानी सर से उपर चढ़ गया, इसलिए वह मामला वापस लेने के लिए तैयार नहीं हुयी. इससे बौखलाकर जतन अपने सबसे करीबी वार्ड के ही वासिंदा व पेशे से नामी व्यापारी प्रदीप बंसल उर्फ टीटू से धमकी दिलवाने लगा. टीटू अंकल भी घर पा आकर उसे मामला वापस लेने के लिए धमकी देने लगे.
उसे बार-बार चेताने की वजह से ही वह जतन साहा को मिथ्या मामले में फंसा रही है. मनोज सरकार का कहना है कि जतन पर बदसलूकी का जो मामला है पूरी तरह विरोधियों की साजिश है. इसकी वजह एफआइआर में बदसलूकी करने का जो समय उल्लेख किया गया है उस समय जतन वार्ड में ही स्थित गौरिया मठ में हो रहे अनुष्ठान में व्यस्त थे. वह शाम चार बजे तक मंदिर में ही मौजूद थे. वार्ड में ही रहनेवाली एक महिला सविता साहा ने भी डालिया पर अपने पति व पेशे से पुलिस कर्मी बिमल साहा को अपने झांसे में फंसाने की कोशिश करने का आरोप लगाया. सविता ने बताया कि जब उसका पति झांसे में नहीं आया, तो डालिया ने अपने रूतबे का इस्तेमाल कर उसके पति का सिलीगुड़ी थाने से तबादला करवा दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










