गोरखालैंड की मांग को बताया सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा, पहाड़ पर गोजमुमो उम्मीदवारों ने भरा परचा

Updated:
विज्ञापन

दार्जिलिंग. पहाड के तीनो विधानसभा सीट से गोजमुमो उम्मीदवारों ने नामांकन का परचा भर दिया है़ गोजमुमो प्रमुख विमल गुरूंग ने दार्जिलिंग पार्वतीय क्षेत्र के तीनो विधानसभा सीट पर मंगलवार को सुबह 11 बजकर 19 मिनट पर अपने उम्मदवारों को परचा भरने का निर्देश जारी किया था़ उसके बाद दार्जिलिंग विधानसभा सीट से मोरचा उम्मीदवार […]

विज्ञापन

दार्जिलिंग. पहाड के तीनो विधानसभा सीट से गोजमुमो उम्मीदवारों ने नामांकन का परचा भर दिया है़ गोजमुमो प्रमुख विमल गुरूंग ने दार्जिलिंग पार्वतीय क्षेत्र के तीनो विधानसभा सीट पर मंगलवार को सुबह 11 बजकर 19 मिनट पर अपने उम्मदवारों को परचा भरने का निर्देश जारी किया था़ उसके बाद दार्जिलिंग विधानसभा सीट से मोरचा उम्मीदवार अमर सिंह राइ,कालिम्पोंग से सरिता राइ और कर्सियांग से डा रोहित शर्मा ने नामकंन पत्र दाखिल कर दिया है़.

दार्जिलिंग सीट से मोरचा प्रार्थी अमर सिंह राई ने आज सुबह यहां के नेहरू रोड स्थित चुनावी कार्यालय से एक रैली निकाली़ रैली में मोरचा के केंन्द्रीय महासचिव रोशन गिरि, सहसचिव विनय तामांग,स्वराज थापा,डीके प्रधान आदि उपस्थित थे़ रैली शहर के चौरस्ता होते हुये डीएम कार्यालय पहुची़ डीएम कार्यालय के कन्फ्रेंस हॉल में सदर महकमा शासक अदिब्य चटर्जी को मोरचा उम्मीदवार ने अपना नामांकन पत्र सौंपा़ मोरचा प्रार्थी अमर सिंह ने अपना नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों को कहा कि यहां से उनकी जीत तय है़ चुनावी मुद्दा के बारे में उन्होंन कहा कि पार्टी ने चुनावी कार्य सूची के सबसे पहला मुद्दा गोरखालैंड को बनाया है़ उन्होने साफ-साफ कहा कि चुनाव जीतने के बाद पार्टी जो कहेगी, वही करेंगे़ चाय बागान,सिन्कोना बागान और वन बस्तियों में सदियो से रहते आ रहे श्रमिकों एवं आमलोगों को घर एवं जमीन के कागजात दिलाना भी चुनावी वादे में शामिल है़.

उन्होंने पहाड़ के तीनों विधानसभा सीटों पर गोजमुमो उम्मीदवारों के जीत का दावा किया है़ इससे पहले वह सुबह अपने परिवार के साथ महाकाल मन्दिर का दर्शन करने गये़ उसके बाद लिटल एन्जेल स्कूल जाकर करीब 60 बच्चों को खाना खिलाया़ इसके साथ ही कर्सियांग से रोहित शर्मा और कालिम्पोंग से सरिता राइ ने भी मोरचा उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल कर दिया है़.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola