मालदा में माकपा और कांग्रेस की बढ़ी सक्रियता
मालदा: आने वाले विधानसभा चुनाव में गठबंधन तय मानकर मालदा में कांग्रेस एवं माकपा नेताओं की सक्रियता बढ़ गई है. दोनों ही पार्टियों के नेता सीटों के बंटवारे को लेकर आपस में बातचीत करने लगे हैं. मालदा जिले में विधानसभा की कुल 12 सीटें हैं. किसके खाते में कितनी सीटें आयेंगी और कौन कहां से […]
दोनों ही दलों के नेताओं का कहना है कि सीटों के बंटवारे को लेकर कोई दिक्कत नहीं होगी. दक्षिण मालदा के कांग्रेस सांसद अबु हासेम खान चौधरी का कहना है कि गठबंधन को लेकर वह किसी भी प्रकार का बलिदान देने के लिए तैयार हैं. माकपा के जिला सचिव अंबर मित्र ने भी कहा है कि सीटों के बंटवारे को लेकर कोई समस्या नहीं होगी.
इनमें से सुशील राय तथा अबु नासेर खान चौधरी कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते थे. बाद में दोनों ने अपनी पार्टी छोड़ दी. इसी तरह से तजमुल हुसैन फारवर्ड ब्लॉक के विधायक थे और बाद में उन्होंने भी पार्टी छोड़ दी. यह तीनों विधायक अभी तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गये हैं. इस तरह से जिले की कुल सीटों में से पांच सीटों पर वर्तमान में तृणमूल कांग्रेस का कब्जा है. बाकी सात विधानसभा सीटों में से एक पर आरएसपी, एक पर माकपा तथा पांच सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है. जिले के रतुआ, चांचल, वैष्णव नगर, ओल्ड मालदा तथा मोथाबाड़ी सीट कांग्रेस के कब्जे में है. हबीबपुर एवं मालतीपुर पर वाम मोरचा का कब्जा है. सीटों के बंटवारे को लेकर जिला सचिव अंबर मित्र का कहना है कि वाम मोरचा में इस बात की चरचा चल रही है. राज्य कमेटी का जो भी निर्णय होगा, उसे जिले के सभी नेता मानेंगे. इसको लेकर स्थानीय स्तर पर किसी भी प्रकार का कोई निर्णय नहीं लिया जायेगा. उन्होंने कहा कि मालदा में विधानसभा का चुनाव अलग तरीके से हो रहा है. लोकसभा चुनाव के साथ इसकी तुलना नहीं की जा सकती. लोकसभा चुनाव में मतदान गणिखान परिवार को देखकर होता है. वर्ष 2011 के विधानसभा चुनाव में परिवर्तन की हवा थी, जिसकी वजह से कांग्रेस को यहां बड़ी सफलता मिली थी. उसके बाद यहां पंचायत एवं नगरपालिका चुनाव हुआ है. इसमें वाम मोरचा उम्मीदवारों को ही अधिक सफलता मिली है. श्री मित्रा ने आगे कहा कि मालदा जिला परिषद के 38 सीटों में से 16 पर वाम मोरचा एवं कांग्रेस का कब्जा है. छह सीटों पर ही तृणमूल का कब्जा है. अन्य सीटों पर जो निर्दलीय उम्मीदवार जीते हैं वह भी वाम मोरचा के समर्थन से ही जीते हैं. इसी तरह से पंचायत समिति की 15 सीटों में से दस सीटों पर वाम मोरचा का कब्जा है. इसको देखते हुए वह छह से सात सीट तो विधानसभा चुनाव में ले ही सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










