पर्यटन विकास के लिए राज्य सरकार प्रयासरत: सुनील अग्रवाल
सिलीगुड़ी:अपने पड़ोसी राज्यों सहित पड़ोसी देशों के साथ संबंधों को सुधारने में पर्यटन की एक अहम भूमिका है. राज्य सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लागातार काम कर रही है़ उत्तर बंगाल की शान टी, टींबर एवं टूरिज्म का अपना महत्व है एवं इसी को बचाये रखने के लिये पर्यटन विभाग सरकारी एवं गैरसरकारी […]
इसी को ध्यान में रखकर राज्य पर्यटन विभाग ने हिमालयन ड्राइव-4 कार रैली के आयोजन में मदद दे रही है़ यह बातें पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक सुनिल अग्रवाल ने कही़ वह यहां जे के टायर हिमालयन ड्राइव कार रैली को लेकर आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे़ इस रैली का आयोजन 27 फरवरी से 3 फरवरी तक हो रहा है़ पिछले तीन वर्ष से राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली इस रैली को पहली बार अंतराष्ट्रीय स्तर आयोजित किया जा रहा है़ इस रैली को इस बार भारत के साथ ही पड़ोसी देश भूटान में भी आयोजित किया जा रहा है है.
श्री अग्रवाल ने आगे कहा कि हिमालयान ड्राईव-4 कार रैली के माध्यम से उत्तर बंगाल एवं भूटान में पर्यटन को काफी बढ़ावा मिलेगा. इस अवसर पर मौजूद रैली के आयोजक जस्ट स्पोर्टस के निदेशक तमाल घोषाल ने बताया कि हिमालयान ड्राईव-4 में कार रेस की दूरी एक हजार किलोमीटर से अधिक है.
पांच दिन की इस प्रतियोगिता का समारोहपूर्वक उद्घाटन 27 फरवरी को शाम चार बजे सिटी सेंटर से होगा़ रैली के रूट को सिलीगुड़ी से डुआर्स होते हुए भूटान के पारो तक निर्धारित किया गया है़ यह रैली भूटान से दार्जिलिंग के रास्ते वापस सिलीगुड़ी पहुंचेगी. हिमालयान ड्राईव की यात्रा वर्ष 2013 से शुरू हुयी थी एवं पहले वर्ष इस प्रतियोगिता में मात्र 16 प्रतियोगी शामिल हुये थे़ इस बार इस रैली में सत्तर प्रतियोगी अपनी कारों के साथ शामिल हो रहे हैं. हिमालयान ड्राईव के अंतिम दिन 3 मार्च की शाम विजयी प्रतिभागी को पुरस्कृत किया जायेगा.पत्रकार सम्मेलन में रेडियो मिष्टी के दिलीप दुगड़, टेक्नो इंडिया ग्रुप के संयुक्त निदेशक प्रो. एस झम्पटी एवं बिनी शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










