विदेश राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने इमिग्रेशन सेंटर का किया शुभारंभ
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
सिलीगुड़ी: गुरुवार से सिलीगुड़ी के नजदीक फूलबाड़ी के रास्ते भारत-बांग्लादेश आना-जाना आसान हो गया. विदेश राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने फूलबाड़ी में इमिग्रेशन सेंटर का शुभारंभ किया. इस मौके पर बतौर अतिथि के तौर पर बांग्लादेश के सांसद व विदेश मंत्रालय के विशेष सदस्य असद्दुजमान खान, दार्जिलिगं लोकसभा सीट के सांसद एसएस अहलुवालिया, राज्य […]
विज्ञापन
सिलीगुड़ी: गुरुवार से सिलीगुड़ी के नजदीक फूलबाड़ी के रास्ते भारत-बांग्लादेश आना-जाना आसान हो गया. विदेश राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने फूलबाड़ी में इमिग्रेशन सेंटर का शुभारंभ किया. इस मौके पर बतौर अतिथि के तौर पर बांग्लादेश के सांसद व विदेश मंत्रालय के विशेष सदस्य असद्दुजमान खान, दार्जिलिगं लोकसभा सीट के सांसद एसएस अहलुवालिया, राज्य सरकार के शहरी विकास व नगरपालिका मंत्री फिरहाद हकिम, उत्तर बंगाल विकास मंत्री गौतम देव के अलावा दोनों देशों के कई प्रतिनिधि मौजूद दे.
इस दौरान वीके सिंह ने कहा कि फूलबाड़ी में इमिग्रेशन सेंटर खुलने से भारत-बांग्लादेश की जनता को अब आने-जाने में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी. साथ ही दोनों देशों के बीच मित्रता और मजबूत होगी. उन्होंने कहा कि इस सीमा से दोनों देशों की जनता के आने-जाने के लिए केंद्र सरकार काफी प्रयासरत थी.
हरी झंडी दिखाकर बस को बांग्लादेश किया रवाना
जनरल वीके सिंह ने फूलबाड़ी में इमिग्रेशन सेंटर खोलने के दौरान दुल्हन की तरह सुसज्जित एक बस को हरी झंडी दिखाकर बांग्लादेश रवाना किया. इस दौरान बस पर सवार यात्री बांग्लादेश जाने को लेकर जितना उत्सुक थे, वहीं दोनों देशों की सीमा पर भारी तादाद में मौजूद जनता भी काफी उत्सुक थे. फूलबाड़ी स्थित भारतीय सीमा पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










