जेयू में देश विरोधी नारों से राज्यपाल चिंतित

Updated:
विज्ञापन

काेलकाता: यादवपूर िवश्वविद्यालय (जेयू) में देश विरोधी नारों पर राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी ने भी कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए इस संबंध में राज्य के मुख्य सचिव बासुदेव बनर्जी व जेयू के कुलपति सुरंजन दास को रिपोर्ट पेश करने को कहा है. राज्यपाल ने इस प्रकार की घटना की कड़ी निंदा की है. उन्होंने कहा […]

विज्ञापन
काेलकाता: यादवपूर िवश्वविद्यालय (जेयू) में देश विरोधी नारों पर राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी ने भी कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए इस संबंध में राज्य के मुख्य सचिव बासुदेव बनर्जी व जेयू के कुलपति सुरंजन दास को रिपोर्ट पेश करने को कहा है. राज्यपाल ने इस प्रकार की घटना की कड़ी निंदा की है.

उन्होंने कहा कि जेयू में जिस प्रकार से देश विरोधी नारे लगाये गये हैं, कोई भी भारतीय इस प्रकार की घटना का विरोध करेगा, इसलिए उन्होंने राज्य के मुख्य सचिव व कुलपति से रिपोर्ट तलब की है. गौरतलब है कि संसद पर हमला करनेवाले आतंकवादी अफजल गुरु की फांसी के खिलाफ जेयू के छात्रों ने विरोध-प्रदर्शन किया और साथ ही अब यहां पोस्टर लगा कर कश्मीर व मणिपुर को आजाद करने की मांग की है.

इससे पहले, जेएनयू में इसे लेकर हंगामा हो रहा था और दिल्ली पुलिस ने छात्र नेता कन्हैया कुमार को देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया है. ये छात्र उसकी गिरफ्तारी का भी विरोध कर रहे हैं. जेयू में हुई घटना पर केंद्र सरकार ने भी राज्य सरकार को रिपोर्ट पेश करने को कहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola