जेएनयू मामला: कहीं वामपंथियों का जुलूस तो कहीं विरोध में भाजपा की रैली, महानगर में जगह-जगह प्रदर्शन
कोलकाता. जेएनयू के छात्र नेता कन्हैया कुमार की गिरफ्तारी के खिलाफ बुधवार को वाम मोरचा समर्थित घटक दलों के छात्र संगठनों की ओर से रैली निकाली गयी. बुधवार को कॉलेज स्क्वाॅयर से धर्मतल्ला तक यह रैली निकाली गयी और उसके बाद सभी संगठनों ने मिल कर लगभग 15 मिनट तक पथावरोध भी किया. इस मौके […]
इस मौके पर वाम छात्र संगठनों ने कन्हैया कुमार की गिरफ्तारी का विरोध किया और कहा कि जेएनयू जैसे प्रतिष्ठित संस्थान की छवि को धूमिल की जा रही है. कन्हैया कुमार को जिस आरोप में गिरफ्तार किया गया है, वह बेबुनियाद है. इस रैली में एसएफआइ, सीपीआइ, फारवर्ड ब्लॉक सहित अन्य घटक दलों के छात्र संगठनों ने हिस्सा लिया. जुलूस में युवा लीग के प्रदेश महासचिव अब्दुर रउफ, कोलकाता जिला के महासचिव सुदीप बनर्जी, बड़ाबाजार युवा लीग के सचिव श्रीकांत सोनकर, रवि सोनकर, संजय मालाकार, पिंटू राय, दीवाकर विश्वास व छात्र ब्लॉक के ऋषिकेश राय, मयंक शर्मा, सैकत सरकार, शुभ दत्त गुप्ता व अन्य शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










