बंद कमरे से वृद्ध दंपती का शव बरामद

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता. उत्तर 24 परगना जिले के घोला थाना अंतर्गत इंद्रपुरी इलाके के एक मकान से एक दंपती के शव मिलने से तनाव फैल गया. मृतकों के नाम कालीपद दास (75) और गीता दास (70) हैं. शव घर के अंदर थे और बाहर से दरवाजा बंद था. प्राथमिक जांच के बाद पुलिस ने गला घोंट कर […]

विज्ञापन
कोलकाता. उत्तर 24 परगना जिले के घोला थाना अंतर्गत इंद्रपुरी इलाके के एक मकान से एक दंपती के शव मिलने से तनाव फैल गया. मृतकों के नाम कालीपद दास (75) और गीता दास (70) हैं. शव घर के अंदर थे और बाहर से दरवाजा बंद था. प्राथमिक जांच के बाद पुलिस ने गला घोंट कर दोनों की हत्या किये जाने की आशंका जतायी है.

शव पर गला घोंटने व जख्म के निशान मिले हैं. बताया जाता है कि सुबह काम पर आने के बाद नौकरानी साजिदा बीबी ने बाहर से घर के दरवाजे पर ताला लगा पाया. उसने बाहर से आवाज लगायी, लेकिन कोई उत्तर नहीं मिलने पर पड़ोसियों को इसकी सूचना दी. दरवाजा बाहर से बंद होने की वजह से खिड़की से झांक कर देखने पर वृद्ध दंपती को बिस्तर पर पड़ा पाया गया. इसकी सूचना घोला थाना की पुलिस को दी गयी. पुलिस ताला तोड़ कर घर के अंदर घुसी. दंपती के शव पर गला घाेंटने के निशान पाये गये हैं. इसके साथ दोनों के शव पर जख्म के निशान भी पाये गये हैं.

पुलिस को हत्या के पहले धक्का-मुक्की होने का भी प्रमाण मिला है. मकान की आलमारी और शोकेस के सामान इधर-उधर बिखरे पड़े थे. प्राथमिक तौर पर पुलिस का कहना है कि हत्या में वृद्ध दंपती का कोई परिचित भी शामिल हो सकता है. आलमारी से संपत्ति के कागजात लूटने की आशंका जतायी गयी है. हालांकि मकान से कोई भी कीमती सामान नहीं गायब हुआ है. वृद्धा के हाथ में सोने की चूड़ी जस की तस पायी गयी है.

बताया जाता है कि उक्त दंपती के एक मात्र बेटे की तीन साल पहले दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गयी थ. बेटे की मौत के बाद उसकी विधवा दंपती से अलग होकर मध्यमग्राम में रह रही थी. कालीपद दास सेना के सेवानिवृत्त कर्मी थे. दंपती ने खाना बनाने और घर की साफ-सफाई के लिए नौकर रखा था. पुलिस ने घटना में किसी प्रमोटर का हाथ होने की आशंका से भी इनकार नहीं किया है. बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट के सीपी नीरज कुमार सिंह ने बताया कि वृद्ध दंपती की हत्या की गयी है. पुलिस ने हत्यारों तक पहुंचने के लिए बुधवार को उनके रिश्तेदारों से पूछताछ की है. घटना की जांच के लिए फॉरेंसिक विशेषज्ञ टीम की भी मदद ली जायेगी. उन्होंने बताया कि उक्त दंपती की कुछ संपत्ति मौजूद है. उसने एक मकान किराये पर दे रखा था. पुलिस ने संपत्ति हड़पने की लालच की वजह से हत्या किये जाने की आशंका जतायी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola