हाथी ने एक को मारा, एक हाथी भी मरा
जलपाईगुड़ी. रविवार को डुवार्स में हाथी के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. साथ ही एक पूर्ण व्यस्क दंतैल हाथी का शव भी बरामद किया गया है. इन दोनों घटनाओं से पूरे इलाके में सनसनी है. उल्लेखनीय है कि हाल ही में हाथी के तांडव की घटनाओं में काफी बढ़ोतरी हुई है. गत […]
उसके दोनों दांत भी सुरक्षित थे. पोस्टमार्टम के बाद हाथी की मृत्यु का सही कारण का पता चल सकेगा. उन्होंने बताया कि हाथी की उम्र लगभग 35 साल थी. स्थानीय लोगों का कहना है कि हाथी के शव से तेज दुर्गंध आ रही थी. इधर, रविवार की सुबह अलीपुरद्वार के मदारीहाट के उत्तर खयेरबाड़ी में हाथी के हमले में धवल किशोर राई (39) नामक एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी. इस घटना से आक्रोशित लोगों ने सुबह से ही टोटोपाड़ा से मदारीहाट जाने वाले रास्ते को जाम कर रखा था. बाद में वन विभाग द्वारा मुआवजे के एक अंश के तत्काल भुगतान पर स्थानीय लोगों ने जाम हटा लिया. धवल किशोर हरियाणा राज्य में काम करता था. वह तीन दिन पहले ही हरियाणा से घर आया था. रविवार को ही उसे वापस हरियाणा लौटना था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










