सिलीगुड़ी में खुला द हिमालयन आइ इंस्टिट्यूट

Updated:
विज्ञापन

सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी के बर्दमान रोड के झंकार मोड़ के पास आंखों से जुड़े हर तरह के रोगों के इलाज के लिए अत्याधुनिक तकनीक, उपक्रम व सुविधाओं से युक्त द हिमालयन आइ इंस्टिट्यूट खुल गया. रविवार को इंस्टिट्यूट में आयोजित प्रेस-वार्ता के दौरान सिनीयर नेत्र चिकित्सक (एमएस, डीएनबी) डॉ स्वरूप कुमार राय ने मीडिया को बताया […]

विज्ञापन

सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी के बर्दमान रोड के झंकार मोड़ के पास आंखों से जुड़े हर तरह के रोगों के इलाज के लिए अत्याधुनिक तकनीक, उपक्रम व सुविधाओं से युक्त द हिमालयन आइ इंस्टिट्यूट खुल गया. रविवार को इंस्टिट्यूट में आयोजित प्रेस-वार्ता के दौरान सिनीयर नेत्र चिकित्सक (एमएस, डीएनबी) डॉ स्वरूप कुमार राय ने मीडिया को बताया कि उत्तर बंगाल का यह एकमात्र ऐसा नेत्रालय है जहां आंखों से जुड़े हर तरह के रोग के इलाज के साथ-साथ इस पेशे को कैरियर के रूप में अपनाने वाले छात्र-छात्राओं को अच्छी तालीम भी दी जायेगी.

डॉ सुप्रतिक बनर्जी ने कहा कि अब सिलीगुड़ी या उत्तर बंगाल के लोगों को अपने आंखों का अच्छा इलाज कराने के लिए नेपाल या फिर कोलकाता, दक्षिण भारत पर निर्भर होने की जरूरत नहीं है. प्रेस-वार्ता के दौरान डॉ श्यामल साहा, डॉ संदीपन बनर्जी व डॉ अजय अग्रवाल ने भी मीडिया को संबोधित किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola