सोमेन मित्रा ने की माकपा के साथ गंठबंधन की वकालत

Updated:
विज्ञापन

सिलीगुड़ी़ : आने वाले विधानसभा चुनावों में माकपा और कांग्रेस की बीच गठबंधन को लेकर चल रही अटकलों के बीच कांग्रेस नेता सोमेने मित्रा ने भी इस गठबंधन की वकालत की है़ उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी को हराने के लिए राज्य में सभी लोग एक मजबूत गठबंधन चाहते हैं. […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी़ : आने वाले विधानसभा चुनावों में माकपा और कांग्रेस की बीच गठबंधन को लेकर चल रही अटकलों के बीच कांग्रेस नेता सोमेने मित्रा ने भी इस गठबंधन की वकालत की है़ उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी को हराने के लिए राज्य में सभी लोग एक मजबूत गठबंधन चाहते हैं.
सिर्फ ममता विरोधी राजनीतिक पार्टियां ही नहीं राज्य के आमलोग गठबंधन चाहते हैं. श्री मित्रा विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी नेताओं तथा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के लिए सिलीगुड़ी आए हुए हैं. इस क्रम में उन्होंने सिलीगुड़ी के निकट माटीगढ़ा तथा फांसीदेवा में कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन को भी संबोधित किया़ इस अवसर पर संवाददाताओं से बामचीत करते हुए उन्होंने कि राज्य के लोग ममता सरकार से परेशान हैं.
पूर राज्य में आतंक का माहौल कायम है़ यहां के लोग हर कीमत पर आने वाले विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की हार चाहते हैं.
इसीलिए राज्य के लोग तृणमूल के खिलाफ एक मजबूत धर्मनिरपेक्ष गठबंधन बनाना चाहते हैं. लोकतंत्र में आमलोगों की राय ही सबसे बड़ी ताकत होती है़ आम जनता की राय का स्वागत सभी राजनीतिक दलों को करना चाहिए़ जो राजनीतिक दल आम जनता की राय का समर्थन नहीं करेंगे,उनका अस्तित्व खत्म हो जायेगा़ श्री मित्रा ने आगे कहा कि इस राज्य के आमलोगों के राय की जानकारी कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी तथा राहुल गांधी को दे दी गयी है़
राज्य के आम कांग्रेसी भी इस गठबंधन के पक्ष में हैं. तमाम पहलुओं की जानकारी राज्य के कांग्रेस नेताओं ने पार्टी आलाकमान को दे दी है़ आगे का निर्णय उन्हीं को लेना है़ इस मौके पर उन्होंने राज्य की ममता सरकार पर भी जमकर हमला बोला़ उन्होंने कहा कि राज्य की जनता ने बड़ी ही आशा एवं उम्मीदों के साथ ममता बनर्जी को राज्य की बागडोर सौपी थी़ साढ़े चार वर्ष बाद जनता की आशाओं पर कुठाराघात हुआ है़
राज्य में कानून व्यवस्थ की स्थिति बद से बदतर है और हर ओर आतंक का माहौल कायम है़ इस माहौल से आमलोग त्रस्त हो गए हैं. इस मौके पर कांग्रेस विधायक शंकर मलाकार भी उपस्थित थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola