फिर हाथी का तांडव, चाय श्रमिकों को रौंदा, मौत

Updated:
विज्ञापन

सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी के रिहायशी इलाके में एक हाथी के उत्पात मचाने की घटना के अभी 48 घंटे भी नहीं बीते कि फिर से शुक्रवार को शहर से सटे जलपाईगुड़ी जिले के बैकुंठपुर, राजगंज, गदयागच्छ, आमबाड़ी व कुंदलतुही इलाके में एक वयस्क हाथी ने तकरीबन पांच घंटे (सुबह साढ़े पांच बजे से 10 बजे तक) जमकर […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी के रिहायशी इलाके में एक हाथी के उत्पात मचाने की घटना के अभी 48 घंटे भी नहीं बीते कि फिर से शुक्रवार को शहर से सटे जलपाईगुड़ी जिले के बैकुंठपुर, राजगंज, गदयागच्छ, आमबाड़ी व कुंदलतुही इलाके में एक वयस्क हाथी ने तकरीबन पांच घंटे (सुबह साढ़े पांच बजे से 10 बजे तक) जमकर तांडव मचाया.

शुक्रवार को एक बार फिर लोगों की भीड़ ने हाथी को बौखलाने के लिए मजबूर किया. दो-तीन बार जंगल का रुख करने के बावजूद भीड़ ने हाथी को गांव की ओर लौटने को बाध्य किया.

इसका खामियाजा भी ग्रामीणों को भुगतना पड़ा. लोगों के पागलपन से बौखलाये हाथी ने जान-माल का भारी नुकसान किया. दर्जनों घर-दुकान तहस-नहस कर दिया. लाखों की संपत्ती उजाड़ दी. गुस्साये हाथी ने एक चाय श्रमिक को पैरों तले रौंद डाला. आमबाड़ी के ढालगंज निवासी व चाय श्रमिक नरेन राय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. वहीं, चार वन कर्मचारियों समेत आधे दर्जन ग्रामीणों के जख्मी होने की पुष्टि हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola