अवकाश प्राप्त स्वास्थ्यकर्मी महिलाओं को मिलेगा पेंशन

Updated:
विज्ञापन

सिलीगुड़ी: पंश्चिम बंगाल राज्य में पहली बार सिलीगुड़ी नगर निगम की ओर से स्वास्थ्य कर्मियों को पेंशन दिये जाने की घोषणा की गयी है. सिलीगुड़ी के बाघाजतीन पार्क स्थित रवींद्र मंच पर आयोजित स्वास्थ्य कर्मियो के साथ की गयी में बैठक में मेयर ने पेंशन की घोषणा की. सिलीगुड़ी नगर निगम की ओर से अवकाशप्राप्त […]

विज्ञापन

सिलीगुड़ी: पंश्चिम बंगाल राज्य में पहली बार सिलीगुड़ी नगर निगम की ओर से स्वास्थ्य कर्मियों को पेंशन दिये जाने की घोषणा की गयी है. सिलीगुड़ी के बाघाजतीन पार्क स्थित रवींद्र मंच पर आयोजित स्वास्थ्य कर्मियो के साथ की गयी में बैठक में मेयर ने पेंशन की घोषणा की. सिलीगुड़ी नगर निगम की ओर से अवकाशप्राप्त स्वास्थ्य कर्मियों को प्रतिमाह चार सौ रूपये पेंशन देने की घोषणा की गयी़ वर्तमान में सिलीगुड़ी नगर निगम इलाके में कुल 250 स्वास्थ्य कर्मी हैं.

आइपीपी-8 के तहत इन स्वास्थ्य कर्मियों को नियुक्त किया गया था. सिलीगुड़ी के मेयर अशोक भट्टाचार्य ने बताया कि तृणमूल की सरकार आने के बाद इनको बर्खास्त कर एनयूएचएम योजना के तहत आशा कर्मियों को नियुक्त करने का निर्णय हुआ था़ इनके विरोध की वजह से सरकार ऐसा नहीं कर सकी़ उन्होंने कहा कि अवकाश ग्रहण के बाद महिलायें हताश हो जाती हैं. पेट भरने के लिये दूसरों के घर मे नौकरानी का काम तक करती हैं.

अपनी समस्या को इनलोगों ने राज्य सरकार को बताया, लेकिन कोइ हल नहीं निकला. इसके बाद सिलीगुड़ी नगर निगम से इनलोगों ने पेंशन की मांग की. इसी मांग के मद्देनजर इनको पेंशन देने का फैसला लिया गया. गौरतलब है कि 1 जनवरी वर्ष 2014 से लेकर 1 फरवरी 2016 तक सिलीगुड़ी नगर निगम इलाके में कुल 34 स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अवकाश ग्रहण किया है. श्री भट्टाचार्य ने बताया कि इस माह से इनसभी को निगम के फंड से प्रतिमाह पेंशन स्वरूप चार सौ रूपये दिये जायेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola