सिलीगुड़ी जंक्शन का हाल देख बिफरे सुरक्षा आयुक्त, सुरक्षा व्यवस्था में कमी समेत कई खामियां

Updated:
विज्ञापन

सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी जंक्शन रेलवे स्टेशन का हाल देखकर पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के सुरक्षा आयुक्त एम डी सकीब काफी नाराज हुये. रेलवे परिसर में लचर सुरक्षा व्यवस्था को देखकर उन्होंने स्टेशन प्रबंधक को जम कर फटकार लगायी. श्री सकीब ने सिलीगुड़ी जंक्शन को सुरक्षा के दृष्टिकोण से चाक-चौबंद बनाने के निर्देश दिये हैं. उन्होंने रेलवे सुरक्षा […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी जंक्शन रेलवे स्टेशन का हाल देखकर पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के सुरक्षा आयुक्त एम डी सकीब काफी नाराज हुये. रेलवे परिसर में लचर सुरक्षा व्यवस्था को देखकर उन्होंने स्टेशन प्रबंधक को जम कर फटकार लगायी. श्री सकीब ने सिलीगुड़ी जंक्शन को सुरक्षा के दृष्टिकोण से चाक-चौबंद बनाने के निर्देश दिये हैं. उन्होंने रेलवे सुरक्षा हेल्प लाइन नंबर 182 का इस्तेमाल करने का अनुरोध यात्रियों से किया.

गौरतलब है पिछले वर्ष भी श्री सकीब ने सिलीगुड़ी जंक्शन का दौरा किया था एवं सुरक्षा संबंधी कई निर्देश दिये थे, लेकिन स्टेशन प्रबंधक ने उन निर्देशों को ठीक तरह से कार्यान्वित नहीं किया. रविवार की सुबह सिलीगुड़ी जंक्शन पहुंचते ही आयुक्त ने स्टेशन के बाहर पार्किंग लगानेवाले को गिरफ्तार करा जांच के निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि पार्किंग एरिया में रेट चार्ट लगा होना चाहिए, जो कि यहां नहीं लगा हुआ था. इसके अलावा स्टेशन के बाहर लगी गाड़ियों को हटाने के साथ अवैध रूप से स्टेशन के बाहर गाड़ियों को लगाने पर रोक का निर्देश दिया.पिछले दौरे में भी आयुक्त ने प्लेटफॉर्म के वेंडरों व स्टॉल संचालकों को निर्धारित पोशाक पहनने एवं रेलवे की ओर से दिया गया पहचान पत्र साथ रखने का निर्देश दिया था, लेकिन आज के दौरे में भी वहीं गलतियां पायी गयीं. इन सभी विषयों को लेकर आयुक्त ने सिलीगुड़ी जंक्शन स्टेशन प्रबंधक सुरेन सैंकिया को फटकार लगायी. श्री सैंकिया को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि स्टेशन का पूरा दायित्व आपका है. इस तरह की गैरजिम्मेदाराना हरकत बरदाश्त नहीं की जायेगी.

उन्होंने कहा कि पार्किंग से लेकर प्लेटफॉर्म पर वेंडरों द्वारा किये जा रहे अवैध क्रियाकलाप पर अविलंब कार्रवाई की जाये. रेलवे की ओर से निर्धारित पोशाक, पहचान पत्र एवं रेट चार्ट के बिना कोई भी स्टॉल नहीं चला सकता. इसके अलावा स्टॉल पर बिक रहे ब्रांड को रेलवे की ओर से मान्यता प्राप्त है कि नहीं, यह भी बराबर देखना होगा. पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने बताया कि सिलीगुड़ी जंक्शन दोनों ओर से खुला हुआ है इसलिए यहां सुरक्षा में पूरी मुस्तैदी दिखानी होगी. आसपास की झाड़ियों को हमेशा साफ रखना होगा एवं रात में समुचित प्रकाश की व्यवस्था करनी होगी. इसके अलावा यात्रियों को भी जागरूक होना होगा, रेलवे की ओर से शुरू किये गये सुरक्षा के लिए टोल फ्री नंबर 182 का प्रयोग करना होगा. उन्होंने बताया कि अभी तक आशानुरूप फोन नहीं आ रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola