मामूली बात पर परीक्षार्थी पर जानलेवा हमला
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
माध्यमिक परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र के बाहर पीटा सिलीगुड़ी : माध्यमिक परीक्षा के छठे दिन शनिवार को एक मामूली बात पर एक परीक्षार्थी पर दूसरे स्कूल के परीक्षार्थियों ने जानलेवा हमला कर दिया. शक्तिगढ़ उच्चविद्यालय के परीक्षार्थियों ने एनजेपी रेलवे कॉलोनी उच्चविद्यालय के एक परीक्षार्थी प्रकाश राय को सूर्यसेन कॉलोनी स्थित वाल्मिकि विद्यापीठ परीक्षा केंद्र […]
विज्ञापन
माध्यमिक परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र के बाहर पीटा
सिलीगुड़ी : माध्यमिक परीक्षा के छठे दिन शनिवार को एक मामूली बात पर एक परीक्षार्थी पर दूसरे स्कूल के परीक्षार्थियों ने जानलेवा हमला कर दिया. शक्तिगढ़ उच्चविद्यालय के परीक्षार्थियों ने एनजेपी रेलवे कॉलोनी उच्चविद्यालय के एक परीक्षार्थी प्रकाश राय को सूर्यसेन कॉलोनी स्थित वाल्मिकि विद्यापीठ परीक्षा केंद्र के बाहर जमकर कूटा. इस हमले में प्रकाश बुरी तरह लहुलूहान हो गया. उसके सिर पर गहरी चोट पहुंची. प्राथमिक उपचार के बाद उसने बड़ी मुश्किल से आज भौतिक विज्ञान का परीक्षा दिया.
परीक्षा समाप्ती के बाद जख्मी प्रकाश ने मीडिया को बताया कि परीक्षा शुरू होने से कुछ ही मिनटों पहले स्कूल के गेट बाहर उसके साथ यह वारदात हुआ. वह जैसे ही परीक्षा केंद्र में अपनी साइकिल से प्रवेश कर रहा था तभी पहले से ही रची साजिश के तहत शक्तिगढ़ उच्च विद्यालय के चार-पांच परीक्षार्थियों ने उसपर जानलेवा हमला कर दिया. परीक्षा केंद्र की सुरक्षा में मुश्तैद पुलिस कर्मियों ने हस्तक्षेप कर उसे बाल-बाल बचाया और सुरक्षित स्कूल के भीतर ले गये.
जख्मी प्रकाश ने बताया कि शुक्रवार को परीक्षा केंद्र से बाहर निकलने पर उसकी साइकिल से शक्तिगढ़ उच्चविद्यालय के एक परीक्षार्थी को मामूली रूप से धक्का लगने पर उसके साथ कहा-सुनी हो गयी थी. उस दौरान बात आयी-गयी भी हो गयी. उसी का बदला लेने के उद्देश्य से आज उस पर हमला किया गया. हमलावर परीक्षार्थियों के विरूद्ध एफआइआर करने के सवाल पर उसने कहा कि मामूली बात के लिए पुलिस के लफड़े में पड़ना नहीं चाहता.
वैसे भी अभी और विषयों की परीक्षा बाकी है. वहीं, इस घटना की जानकारी परीक्षा केंद्र बाल्मिकि विद्यापीठ के प्रधान शिक्षक अनुप दास को नहीं है. इस मुद्दे पर उन्होंने मीडिया कर्मियों से बयान देने से साफ इंकार कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










