सजा: बांग्लादेशी युवक को बंधक बनाने वालों को पुलिस रिमांड, मांगी थी चार लाख की फिरौती
सिलीगुड़ी: एक बांग्लादेशी को नौकरी के नाम पर झांसा देकर भारत बुलाने और उसको बंधक बना कर रखने के पांच आरोपियों को अदालत ने 14 दिनों के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है़ माटीगाढ़ा पुलिस ने बुधवार की रात को इन सभी पांचकलगुड़ी से गिरफ्तार किया था़. इन सबों को कड़ी सुरक्षा के बीच गुरूवार […]
सिलीगुड़ी: एक बांग्लादेशी को नौकरी के नाम पर झांसा देकर भारत बुलाने और उसको बंधक बना कर रखने के पांच आरोपियों को अदालत ने 14 दिनों के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है़ माटीगाढ़ा पुलिस ने बुधवार की रात को इन सभी पांचकलगुड़ी से गिरफ्तार किया था़.
इन सबों को कड़ी सुरक्षा के बीच गुरूवार को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया,जहां से सभी को पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया़ इसके साथ ही पुलिस ने उस युवक को भी बरामद कर लिया है,जिसको इनलोगों ने बंधक बनाकर रखा था़ पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बांग्लादेश के त्रिशाल थानार्न्गत बगान गांव निवासी मो इलियास (23) को नेपाल में नौकरी देने के नाम पर इनलोगों ने उसे भारत बुलाया था़ तीस हजार रूपये महीने की नौकरी देने की बात कही गयी थी़ उसके बाद इलियास अवैध रूप से हिली सीमा से भारत में प्रवेश कर गया़ उसके बाद उसे सिलीगुड़ी के निकट पानीटंकी होते हुए नेपाल में कांकड़भीटा ले जाया गया़ वहीं उसे बंधक बनाकर रख लिया गया़ उसे एक होटल में बंधक बनाकर रखा गया और छोड़ने के लिए परिवार वालों से चार लाख रूपये मंगवाने की बात की गयी़ ऐसा नहीं करने पर उसके साथ पाशविक अत्याचार किया गया़.
पैसे देने को लेकर उसके घर वालों को भी फोन कर धमकी दी गयी़ पंद्रह दिनों तक नेपाल में बंधक रखने के बाद उसे भारतीय सीमा क्षेत्र पांचकेलगुड़ी लाया गया़ इस पूरे मामले का खुलसा तब हुआ जब पुलिस ने बांग्लादेश जा रही एक कॉल को ट्रेस किया.
और मोबाइल के लोकेशन के आधार पर पांचकलगुड़ी से बंधे हुए हालत में बांग्लादेशी मो इलियास को बरामद किया़ पुलिस ने उसे भी भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है़ पुलिस पूछताछ के बाद उसने पुलिस को इन तमाम बातों की जानकारी दी़ पुलिस ने उसके बाद कार्यवाही करते हुए पंकज राय,अर्जुन साह,संजय चौधरी,मो सागर और सुशांत महतो को गिरफ्तार कर लिया़ इसमें से मो सागर नेपाल का रहने वाला है़.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










