भाजपा ने शुरू की विधानसभा चुनाव की तैयारी, आज सिलीगुड़ी आयेंगे कैलाश विजयवर्गीय

Updated:
विज्ञापन

सिलीगुड़ी. विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट शुरू होते ही सभी राजनीतिक दलों ने भी अभी से ही अपनी तैयारियां शुरू कर दी है. माना जा रहा है कि इस महीने के अंत तक अथवा मार्च के पहले सप्ताह में चुनाव आयोग द्वारा विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी जायेगी. राज्य में तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ […]

विज्ञापन

सिलीगुड़ी. विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट शुरू होते ही सभी राजनीतिक दलों ने भी अभी से ही अपनी तैयारियां शुरू कर दी है. माना जा रहा है कि इस महीने के अंत तक अथवा मार्च के पहले सप्ताह में चुनाव आयोग द्वारा विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी जायेगी. राज्य में तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ जोरदार मुकाबले के लिए जहां एक ओर माकपा तथा कांग्रेस में चुनावी गठबंधन की कोशिश की जा रही है, वहीं दूसरी ओर भाजपा भी रेस में पीछे नहीं रहना चाहती. इसी को ध्यान में रखते हुए दक्षिण बंगाल से लेकर उत्तर बंगाल तक भाजपा ने जोरदार चुनावी तैयारी करने की रणनीति बनायी है.

उत्तर बंगाल में कई सीटों पर जीत का लक्ष्य निर्धारित कर पार्टी चुनाव मैदान में उतरना चाहती है. इसी को ध्यान में रखते हुए पार्टी के प्रदेश प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय कल बृहस्पतिवार को सिलीगुड़ी दौरे पर आ रहे हैं. वह यहां चार जिलों के पार्टी नेताओं को लेकर एक बैठक करेंगे. उनके आने की पुष्टि जिला भाजपा अध्यक्ष नंदन दास ने भी की है. श्री दास ने बताया कि कैलाश विजयवर्गीय के साथ राज्य सचिव विश्वप्रिय राय चौधरी तथा उत्तर बंगाल के चुनाव प्रभारी पंचानन राउत भी बैठक में उपस्थित रहेंगे. इस बीच, भाजपा ने श्री विजयवर्गीय के स्वागत की जोरदार तैयारी की है.

पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार श्री विजयवर्गीय कोलकाता से एजजेपी रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे. वहां उनका भाजपा समर्थक भव्य स्वागत करेंगे. उसके बाद वह सिलीगुड़ी स्थित भाजपा कार्यालय में दिनों भर पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगे. इस बैठक में दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार तथा कूचबिहार जिले के भाजपा नेताओं को बुलाया गया है. सूत्रों ने आगे बताया कि सभी चार जिलों के जिला कमेटी के नेताओं के साथ कैलाश विजयवर्गीय अलग-अलग बातचीत करेंगे. माना जा रहा है कि इस बैठक में विधानसभा चुनाव हेतु संभावित उम्मीदवारों की सूची भी तैयार की जायेगी. उत्तर बंगाल के इन चार जिलों में भाजपा की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है. विधानसभा की एक भी सीट पर भाजपा को अब तक जीत हासिल नहीं हुई है.

लोकसभा चुनाव में मोदी लहर के कारण भाजपा के मत प्रतिशत में काफी वृद्धि हुई थी और उस समय दार्जिलिंग संसदीय क्षेत्र से गोजमुमो के समर्थन से भाजपा नेता एसएस अहलुवालिया सांसद बनने में कामयाब रहे थे. उसके बाद से लेकर अब तक भाजपा के जनाधार में गिरावट आयी है. इन तमाम मुद्दों पर कैलाश विजयवर्गीय मंथन करेंगे. पार्टी सूत्रों ने आगे बताया कि जिला स्तर के सभी नेताओं को अपने साथ संभावित उम्मीदवारों की सूची लाने के लिए भी कहा गया है.

इस बीच, बैठक में कांग्रेस तथा वाम मोरचा के बीच विधानसभा चुनाव में संभावित गठबंधन को लेकर भी चर्चा की जायेगी. इस मुद्दे पर जिला उपाध्यक्ष नंदन दास ने कहा है कि दोनों ही पार्टियां मौकापरस्ती की राजनीति कर रही हैं. ऐसे भी दोनों के बीच पहले से ही अघोषित गठबंधन है. सिलीगुड़ी नगर निगम तथा सिलीगुड़ी महकमा परिषद चुनाव में ऐसा देखने को मिला. उन्होंने उम्मीद जाहिर करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा बेहतर प्रदर्शन करेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola