एक दिन के अनशन पर बैठे तृणमूल पार्षद, मेयर के खिलाफ खोला मोरचा, खाली जमीन को लेकर बढ़ा विवाद

Updated:
विज्ञापन

सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी शहर के निकट डॉन बॉस्को स्कूल के मोड़ पर खाली पड़ी एक जमीन को लेकर सिलीगुड़ी नगर निगम में वाम बोर्ड तथा विरोधी तृणमूल कांग्रेस के बीच राजनीति गरम हो गई है. तृणमूल कांग्रेस ने जहां उस खाली जमीन पर अस्पताल बनाने की मांग की है, वहीं वाम मोरचा बोर्ड के मेयर अशोक […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी शहर के निकट डॉन बॉस्को स्कूल के मोड़ पर खाली पड़ी एक जमीन को लेकर सिलीगुड़ी नगर निगम में वाम बोर्ड तथा विरोधी तृणमूल कांग्रेस के बीच राजनीति गरम हो गई है. तृणमूल कांग्रेस ने जहां उस खाली जमीन पर अस्पताल बनाने की मांग की है, वहीं वाम मोरचा बोर्ड के मेयर अशोक भट्टाचार्य ने इसको लेकर अपनी असमर्थता जतायी है.

ऐसे माहौल में अपनी मांगों को लेकर तृणमूल कांग्रेस के सभी वार्ड पार्षद आज सिलीगुड़ी नगर निगम में एक दिन के सांकेतिक अनशन पर बैठ गये. इसका नेतृत्व नगर निगम में विरोधी दल के नेता नान्टू पाल कर रहे थे. इसको लेकर आज सुबह से ही सिलीगुड़ी नगर निगम में गहगहमी का माहौल था. इस अवसर पर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए नान्टू पाल ने मेयर अशोक भट्टाचार्य पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस बोर्ड ने उस खाली जमीन पर अस्पताल बनाने का निर्णय लिया था और वहां अस्पताल ही बनना चाहिए. इससे आम लोगों को चिकित्सा सुविधा मिलेगी. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मेयर अशोक भट्टाचार्य वहां अस्पताल नहीं बनाकर जमीन किसी बड़े कारोबारी को लीज पर देना चाह रहे हैं. इसका वह लोग हर स्तर पर विरोध करेंगे.

अस्पताल नहीं बनाये जाने के कारण सिलीगुड़ी के लोग चिकित्सा सेवा से वंचित होंगे. उन्होंने वाम मोरचा बोर्ड पर सभी मामलों में असफल होने का भी आरोप लगाया. यहां उल्लेखनीय है कि अशोक भट्टाचार्य ने पहले ही कह दिया है कि राज्य सरकार किसी प्रकार का आर्थिक सहयोग नहीं कर रही है. इस वजह से नगर निगम की ओर से वहां अस्पताल का निर्माण कराना संभव नहीं है. यहां यह भी उल्लेखनीय है कि जिस खाली जगह को लेकर मामला इतना गरमा गया है, वहां किसी सरकारी अस्पताल का निर्माण नहीं होना है. एक गैर सरकारी नर्सिंग होम को अस्पताल बनाने का प्रस्ताव दिया गया है. मेयर अशोक भट्टाचार्य यहां मार्केट कॉम्पलेक्स का निर्माण कर दुकानों को लीज पर देना चाहते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola