कुम्हार टोली का होगा कायाकल्प
सिलीगुड़ी़: सिलीगुड़ी शहर के महानंदा ब्रिज के निकट स्थित कुम्हार टोली का कायाकल्प करने का निर्णय नगर निगम ने लिया है़ इसके लिए करीब साढ़े चौरासी लाख रूपये सिलीगुड़ी नगर निगम ने मंजूर किये है़ इन पैसों से यहां एक तीन तल्ला भवन का निर्माण किया जा रहा है . सिलीगुड़ी नगर निगम के मेयर […]
सिलीगुड़ी़: सिलीगुड़ी शहर के महानंदा ब्रिज के निकट स्थित कुम्हार टोली का कायाकल्प करने का निर्णय नगर निगम ने लिया है़ इसके लिए करीब साढ़े चौरासी लाख रूपये सिलीगुड़ी नगर निगम ने मंजूर किये है़ इन पैसों से यहां एक तीन तल्ला भवन का निर्माण किया जा रहा है .
सिलीगुड़ी नगर निगम के मेयर अशोक भट्टाचार्य ने मंगलवार को कुम्हार टोली में इस भवन के निर्माण काम का जायजा लिया़ इस अवसर पर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए श्री भट्टाचार्य ने कहा कि यह भवन प्रतिमा बनाने वाले कलाकारों के लिए आजीविका केंद्र होगा़ कुल 84 लाख 45 हजार रूपये की लागत से इस भवन का निर्माण किया जा रहा है़ ग्राउंड फ्लोर में बाजार बनाया जा रहा है,जहां प्रतिमा बनाने वाले अपने प्रतिमाओं को बेचने के लिए उसे रख सकते हैं.
इस फ्लोर की उंचाइ 20 फीट रखी जा रही है,जिससे के प्रतिमाओं को ट्रक अथवा अन्य वाहनों पर लोड करने में सुविधा हो़ प्रथम तल्ले को आजीविका केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है़ यहां प्रतिमा निर्माणकर्ता कच्चा माल आदि रख सकते हैं. इसके साथ ही यहां प्रशिक्षण आदि कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा सकता है़ करीब 381 वर्ग मीटर क्षेत्र में बन रहे इस तल्ले पर प्रतिमा बनाने का काम भी किया जा सकता है़ इस भवन के दूसरे तल्ले को सामुदायिक केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है़ यहां कुम्हारटोली में रहने वाले लोग सभा आदि का आयोजन कर सकते हैं. यहां प्रोजेक्टर रूम आदि भी बनाये जायेंगे़ मेयर के साथ मेयर पार्षद नुरूल इसलाम भी मौजूद थे़.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










