सातवीं के छात्र की हत्या

Updated:
विज्ञापन

मालदा: सातवीं कक्षा के एक छात्र का शव बरामद होने के बाद कालियाचक थाना इलाके के बलुआचर में सनसनी फैल गयी. यह छात्र पिछली शाम से लापता था. सोमवार सुबह शहर से 30 किलोमीटर दूर बलुआचर गांव के एक खेत से उसके शव को बरामद किया गया. स्थानीय लोगों ने क्षत-विक्षत शव को वहां पड़ा […]

विज्ञापन
मालदा: सातवीं कक्षा के एक छात्र का शव बरामद होने के बाद कालियाचक थाना इलाके के बलुआचर में सनसनी फैल गयी. यह छात्र पिछली शाम से लापता था. सोमवार सुबह शहर से 30 किलोमीटर दूर बलुआचर गांव के एक खेत से उसके शव को बरामद किया गया. स्थानीय लोगों ने क्षत-विक्षत शव को वहां पड़ा रहते देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

पुलिस ने बताया है कि मृत छात्र का नाम तफीकुल शेख (13) है. उसका घर बलुआचर में ही है. घर से करीब एक किलोमीटर दूर उसके शव को बरामद किया गया. वह जलालपुर हाइस्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ता था. साफ तौर पर यह एक हत्या का मामला है. हालांकि किसने उसकी हत्या की, इस बारे में ना तो पुलिस वाले और ना ही परिवार के लोग कुछ कह पा रहे हैं.

पुलिस एवं पंचायत सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जहां से शव को बरामद किया गया है वहां गेहूं तथा अफीम के खेत हैं. बलुआचर गांव को अवैध रूप से अफीम की खेती के लिए भी जाना जाता है. छात्र के गले की नली काट दी गयी है. इसके अलावा उसके पेट को भी चाकुओं से काट डाला गया है. सर पर भी किसी भारी पत्थर से वार के निशान पाये गये हैं. इतने नृशंस तरीके से एक 13 वर्षीय बच्चे की हत्या किये जाने की घटना से स्थानीय लोगों में भी काफी रोष है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक के पिता हबीबुर रहमान पेशे से राजमिस्त्री हैं.

परिवार में उसकी पत्नी के अलावा छह बच्चे हैं. मृत छात्र दूसरा लड़का था. पुलिस में दर्ज करायी गयी शिकायत में मृतक के पिता ने कहा है कि रविवार की शाम को वह किताब लेने के नाम पर अपने एक दोस्त के घर गया था. लेकिन वह वापस नहीं लौटा. परिवार वालों ने देर रात तक उसकी खोजबीन की. उसके गायब हो जाने के संबंध में परिवार के लोगों ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं करायी थी. सोमवार को शव मिलने के बाद कालियाचक थाने में एफआइआर दर्ज करायी गयी है.
क्या कहते हैं पुलिस अधीक्षक
इधर, पुलिस अधीक्षक प्रसून्न बनर्जी ने बताया है कि छात्र की नृशंस हत्या की जानकारी उन्हें दी गयी है. हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है. परिवार के लोग भी कुछ नहीं बता पा रहे हैं. छात्र कल शाम से ही लापता था और इसकी शिकायत थाने में दर्ज नहीं करायी गयी. कालियाचक थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
दोषियों को पकड़ने की मांग
जलालपुर ग्राम पंचायत के कांग्रेस सदस्य खेजामुद्दीन शेख ने एक छात्र की इस तरह से नृशंस हत्या किये जाने की घटना की निंदा की है. वह भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने कहा कि मृतक के पिता कांग्रेस समर्थक हैं. परिवार के लोगों की किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं है. उसके बाद भी इस प्रकार से नृशंस हत्या क्यों की गयी, यह किसी के समझ से बाहर है. उन्होंने पुलिस से दोषियों को पकड़ कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola