सिलीगुड़ी में कई सब इंस्पेक्टरों का तबादला
सिलीगुड़ी. आइसी स्तर के पुलिस अधिकारियों के तबादले के बाद अब ओसी तथा कई सब-इंस्पेक्टरों का तबादला कर दिया गया है. सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट के अधीन विभिन्न थानों के कई ओसी तथा सब-इंस्पेक्टर इधर से उधर किये गये हैं. विधानसभा चुनाव से ठीक पहले इतने बड़े पैमाने पर सब-इंस्पेक्टरों का तबादला किया गया है. पुलिस […]
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पानीटंकी फाड़ी के ओसी महेश सिंह को मेडिकल फाड़ी भेज दिया गया है. आमबाड़ी फाड़ी के सब-इंस्पेक्टर चिनमय भट्टाचार्य का तबादला एनजेपी ट्रैफिक गार्ड में कर दिया गया है. उनके स्थान पर जिमुत कांति राय को आमबाड़ी फाड़ी भेजा गया है. आमबाड़ी फाड़ी के ओसी नवेंदू सरकार भी इस तबादले के लपेटे में आये हैं.
उनको सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट के कंट्रोल रूम में तैनात किया गया है. सिलीगुड़ी थाना से संलग्न खालपाड़ा फाड़ी के ओसी संजय चक्रवर्ती आसीघर फाड़ी के ओसी होंगे. सिलीगुड़ी थाना के सब-इंस्पेक्टर अरविंद पंडित को खालपाड़ा फाड़ी का ओसी बनाया गया है. मालबाजार थाने के सीआइ अनुपम मजूमदार भक्तिनगर थाना के आइसी का भदभार ग्रहण करेंगे. यह सभी अधिकारी अपने-अपने नये स्थानों पर पदभार ग्रहण करने में जुट गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










