बंगाल सफारी के हाथी सिर्फ दीदी को दिखाने के 10 दिन बाद ही चले गये हाथी
सिलीगुड़ी. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा उद्घाटन के 10 दिनों के भीतर ही सिलीगुड़ी के निकट बैकुंठपुर जंगल में बने बंगाल सफारी (नॉर्थ बंगाल वाइल्ड एनीमल्स पार्क) से दोनों हाथी चले गये हैं. इस वजह से सैलानी जंगल सफारी का लुत्फ नहीं उठा पा रहे हैं. यूं तो इस जंगल सफारी को घूमने के लिए हर […]
उद्घाटन समारोह में खुद ममता ने एलान किया था कि सैलानी यहां बसों के अलावा हाथियों पर चढ़कर भी जंगल सफारी का आनंद उठा सकेंगे. फिलहाल यहां जंगल में रखे गये एक गैंडे, 103 हिरणों, सांभर, कुछ पक्षियों के अलावा अन्य वन्य-प्राणियों को भी यहां जल्द लाने की बात ममता ने की थी. अन्य वन्य-प्राणी लाने की तो दूर की बात, दोनों हाथी ही 10 दिनों के अंदर गायब हो गये. अब आलम यह है कि हाथी से जंगल सफारी का लुत्फ उठाने की उत्सुकता के साथ यहां आ रहे सैलानी दीदी के उद्घाटन समारोह को लेकर ही सवाल उठाने लगे हैं. साथ ही विरोधियों ने इसे केवल दीदी का चुनावी हथकंडा करार दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










