सड़क हादसे में आठवीं की छात्रा की मौत, सड़क जाम

Updated:
विज्ञापन

मालदा : मालदा जिले की हबीबपुर ग्राम पंचायत के नित्यान‍ंदपुर इलाके की मालदा-नालागोला राज्य सड़क के थाना मोड़ इलाके में एक निजी बस के धक्के में अष्टम श्रेणी की एक छात्रा की मौत हो गयी. इसे लेकर इलाके में काफी उत्तेजना फैल गयी. छात्रा के शव को सड़क पर रखकर स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन […]

विज्ञापन
मालदा : मालदा जिले की हबीबपुर ग्राम पंचायत के नित्यान‍ंदपुर इलाके की मालदा-नालागोला राज्य सड़क के थाना मोड़ इलाके में एक निजी बस के धक्के में अष्टम श्रेणी की एक छात्रा की मौत हो गयी. इसे लेकर इलाके में काफी उत्तेजना फैल गयी. छात्रा के शव को सड़क पर रखकर स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया. धक्का मारनेवाली बस में तोड़फोड़ कर उसे आग लगा दी गयी.
आरोपी बस चालक एवं खलासी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर इलाकावासियों ने करीब ढाई घंटे तक सड़क जाम रखी. बाद में पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझा कर शांत कराया.
छात्रा की पहचान नित्यानंदपुर गांव निवासी ममता वर्मन (14) के रूप में की गयी है. ममता थाना मोड़ इलाके स्थित सामू हेम्ब्रम हाई स्कूल में अष्टम श्रेणी की छात्रा थी. शनिवार की सुबह विद्यालय जाने के लिए वह थाना मोड़ इलाके में रास्ता पार कर रही थी तभी मालदा से नालागोला जा रही एक निजी बस ने उसे टक्कर मार दी.
ममता के सिर में गहरी चोट लगी जिसकी वजह से मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. इसके बाद स्थानीय लोग उग्र होकर बस की ओर बढ़े, लेकिन उसका चालक फरार हो गया. बाद में उत्तेजित भीड़ ने बस में आग लगा दी. लोगों ने छात्रा के शव को सड़क पर रखकर रास्ता जाम कर घटना का विरोध जताया एवं चालक की गिरफ्तारी की मांग की. साथ ही विद्यालय के समक्ष ट्राफिक पुलिस की तैनाती की मांग स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से की.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ममता के घर में उसकी एक छोटी बहन है जो उसी विद्यालय के पंचम श्रेणी की छात्रा है. मृत ममता के पिता भाष्कर वर्मन पेशे से कृषक हैं एवं मां सरोजनी वर्मन गृहिणी. घटना की खबर मिलते ही परिवार के लोग भागते हुए घटनास्थल पर पहुंचे. बेटी के शव को देखकर माता एवं पिता दोनों स्तब्ध रह गये.स्थानीय लोगों का आरोप है कि विद्यालय के पास ही हबीबपुर थाना है, लेकिन गैरकानूनी रूप से वाहन बहुत तेज गति से चलते हैं. प्रशासन ऐसे वाहनों के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाता. इसी वजह से ममता को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा. ममता के पिता भाष्कर वर्मन ने आरोपी चालक को उचित सजा की मांग की है.
जिला पुलिस अधीक्षक प्रसून बनर्जी ने बताया कि हबीबपुर थाना मोड़ पर सड़क दुर्घटना में एक छात्रा की मौत हुई है. बस चालक फरार है, लेकिन पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है. पुलिस ने चालक की तलाश शुरू कर दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola