सात तस्करों को दबोचा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पशु तस्कर गिरोह के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ 150 पशु और पांच ट्रक जब्त सिलीगुड़ी़ : सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के खुफिया विभाग ने पशु तस्कर गिरोह के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है़ बीएसएफ ने सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर सात तस्करों को धर दबोचा़ इनके पास से 150 पशु […]
विज्ञापन
पशु तस्कर गिरोह के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़
150 पशु और पांच ट्रक जब्त
सिलीगुड़ी़ : सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के खुफिया विभाग ने पशु तस्कर गिरोह के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है़ बीएसएफ ने सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर सात तस्करों को धर दबोचा़ इनके पास से 150 पशु जब्त किये गये है़ इन पशुओं को लेकर यह लोग बांग्लादेश तस्करी के लिए ले जा रहे थे़
बीएसएफ सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इन पशुओं को पांच ट्रकों में बड़े ही बेरहमी के साथ ठूंस-ठूंस कर भरा गया था़ पांच ट्रकों को भी बीएसएफ ने जब्त कर लिया है़ सूत्रों ने बताया कि इन ट्रकों से पशुओं को कूचबिहार होते हुए असम ले जाया जा रहा था़ वहीं से पशुओं को बांग्लादेश धकेलने की योजना थी़
पांजीपारा से पशुओं को भर कर लाया जा रहा था़ असम पहुंचने के बाद नदी अथवा बाड़ विहीन इलाकों से इन पशुओं को बांग्लादेश भेज दिया जाता़ इससे पहले ही बीएसएफ के खुफिया विंग को इसकी जानकारी मिल गयी़ गुप्त सूचना के आधार पर ट्रकों को रोका गया़ चेकिंग करने के बाद उसमें पशु भरे पड़े मिले़ पकड़े गये पशुओं और जब्त पांचों ट्रकों की बाजार कीमत एक करोड़ सात लाख 78 हजार है़
क्षेत्रीय मुख्यालय, बीएसएफ के डीआइजी अखिल दीक्षित ने कहा है कि पशु तस्करों के खिलाफ बीएसएफ की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी़ पशु तस्करों को पकड़ने के लिए समय समय पर विशेष अभियान चलाये जायेंगे़ भारत-बांग्लादेश सीमा पर किसी भी कीमत पर पशु तस्करी बरदाश्त नहीं की जायेगी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










