सिलीगुड़ी नगर निगम: बोर्ड बैठक में छाया रहा महानंदा की सफाई का मुद्दा

Updated:
विज्ञापन

सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी नगर निगम की बोर्ड बैठक में महानंदा नदी की साफ-सफाई का मुद्दा छाया रहा. इसे लेकर विपक्षी तृणमूल कांग्रेस ने मेयर को घेरा और महानंदा की साफ-सफाई में सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया. तृणमूल की ओर से पार्षद निखिल सहनी ने कहा कि पिछले दिनों बिहारी युवा चेतना समिति की ओर से […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी नगर निगम की बोर्ड बैठक में महानंदा नदी की साफ-सफाई का मुद्दा छाया रहा. इसे लेकर विपक्षी तृणमूल कांग्रेस ने मेयर को घेरा और महानंदा की साफ-सफाई में सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया. तृणमूल की ओर से पार्षद निखिल सहनी ने कहा कि पिछले दिनों बिहारी युवा चेतना समिति की ओर से महानंदा नदी की सफाई को लेकर जागरूकता पैदा करने के लिए महाआरती कार्यक्रम का आयोजन किया गया था.

एक महीने के अंदर दो बार आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान महानंदा नदी पर बने लालमोहन घाट की साफ-सफाई नहीं की गयी. संगठन की ओर से साफ-सफाई को लेकर मेयर तथा साफ-सफाई विभाग के मेयर पार्षद को सूचना भी दी गयी. उनसे घाटों की सफाई की मांग की गयी, लेकिन नगर निगम ने इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया.

निखिल सहनी के इस सवाल पर मेयर पार्षद मुकुल सेनगुप्ता ने माना कि साफ-सफाई की उचित व्यवस्था नहीं की गयी थी. उन्होंने कहा कि जेसीबी मशीन में तेल नहीं होने की वजह से उसे साफ-सफाई के लिए लालमोहन मौलिक घाट नहीं भेजा जा सका. हालांकि नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा साफ-सफाई किये जाने की बात उन्होंने कही. शुक्रवार को हुई बोर्ड बैठक में डान बास्को स्कूल के निकट अधूरे पड़े भवन का मामला भी उठा. पहले यहां एक अस्पताल का निर्माण होना था. काम बीच में ही रुका पड़ा है. सिलीगुड़ी नगर निगम अब यहां मार्केट काम्प्लेक्स का निर्माण करवा रहा है. इसका तृणमूल कांग्रेस के पार्षदों ने विरोध किया. उनका कहना था कि उस स्थान पर अस्पताल ही बनना चाहिए. इस पर मेयर अशोक भट्टाचार्य ने जवाब देते हुए कहा कि अस्पताल बनाने के लिए नगर निगम के पास पैसे नहीं हैं.

राज्य सरकार किसी भी प्रकार की आर्थिक सहायता नगर निगम की नहीं कर रही है. धन की कमी की वजह से विभिन्न विकास परियोजनाओं को पूरा कर पाना संभव नहीं हो रहा है. ऐसे में अस्पताल बनाने का काम कहां से पूरा होगा. बोर्ड बैठक में मेयर अशोक भट्टाचार्य ने भी तृणमूल कांग्रेस पर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने खाद्य साथी योजना की शुरुआत की है और इस योजना से 90 प्रतिशत गरीबों का नाम हटा दिया गया है. तृणमूल पार्षदों ने इसका खंडन किया.

नहीं हुआ कोई हंगामा: काफी दिनों के बाद सिलीगुड़ी नगर निगम की बोर्ड बैठक में किसी प्रकार का कोई हंगामा नहीं हुआ है. इससे पहले की बैठकों में तृणमूल पार्षद जमकर हंगामा करते थे और बैठक का बहिष्कार करते थे. आज की बैठक में नगर निगम में विरोधी दल के नेता नांटू पाल सहित तृणमूल के सभी पार्षद बैठक में रहे और बहस में हिस्सा लिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola