टीएमसी के दो गुटों में संघर्ष, एक की हुई मौत

Updated:
विज्ञापन

बीरभूम (पश्चिम बंगाल): पश्चिम बंगाल के नानूर जिले में तृणमूल कांग्रेस के दो गुटों में हिंसक झड़प हो गयी. दोनों गुटों के बीच देर तक गोलीबारी हुई. इस भिड़ंत में एक व्यक्ति के मरने की खबर है. यह भिड़ंत शुक्रवार सुबह नानूर के एक ग्रामीण इलाके में हुई. बताया जा रहा है कि टीएमसी के […]

विज्ञापन

बीरभूम (पश्चिम बंगाल): पश्चिम बंगाल के नानूर जिले में तृणमूल कांग्रेस के दो गुटों में हिंसक झड़प हो गयी. दोनों गुटों के बीच देर तक गोलीबारी हुई. इस भिड़ंत में एक व्यक्ति के मरने की खबर है.

यह भिड़ंत शुक्रवार सुबह नानूर के एक ग्रामीण इलाके में हुई. बताया जा रहा है कि टीएमसी के एक विधायक और स्थानीय नेता के बीच कई दिनों से सियासी रंजिश चल रही थी, जो इस भिड़ंत की शक्ल में सामने आ गयी. विधायक गदाधर हाजरा और स्थानीय नेता शेख काजोल के समर्थक आमने-सामने आ गये. दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हो गयी. पूरा इलाका गोलियों की आवाज से गुंजने लगा. इस बीच, दोनों तरफ से हथगोले फेंके जाने की खबर है.

इलाके में दहशत

हिंसक भिड़ंत की खबर मिलते ही पुलिस भी मौका-ए-वारदात पहुंची. मामला सत्ताधारी दल से जुड़े होने की वजह से पुलिस भी लाचार नजर आयी. इस हिंसक वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी. स्थानीय लोग गोलीबारी की आवाज सुन कर घर में ही सहमे रहे. इस खूनी भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि कई लोगों को घायल होने की खबर है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola