बंद चाय बागानों को शीघ्र खोलने की मांग, श्रम मंत्री का पुतला फूंका
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
सिलीगुड़ी: बंद चाय बागानों को अविलंब खोलने की मांग को लेकर उत्तर बंगाल टी प्लांटेशन इम्लाइज यूनियन ने सिलीगुड़ी शहर के हाशमी चौक पर राज्य के श्रम मंत्री मलय घटक का पुतला फूंका.इस दौरान दो आंदोलनकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया. आंदोलनकारियों ने दावा किया है कि चाय श्रमिकों की मौत भूख व चिकित्सा […]
विज्ञापन
सिलीगुड़ी: बंद चाय बागानों को अविलंब खोलने की मांग को लेकर उत्तर बंगाल टी प्लांटेशन इम्लाइज यूनियन ने सिलीगुड़ी शहर के हाशमी चौक पर राज्य के श्रम मंत्री मलय घटक का पुतला फूंका.इस दौरान दो आंदोलनकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया. आंदोलनकारियों ने दावा किया है कि चाय श्रमिकों की मौत भूख व चिकित्सा के अभाव की वजह से हो रही है.
गुरूवार की दोपहर शहर के हाशमी चौक पर रास्ता रोककर उत्तर बंगाल टी प्लांटेशन इम्लाइज यूनियन की ओर से श्रम मंत्री मलय घटक का पुतला जला कर विरोध प्रदर्शन किया गया. यूनियन के सचिव गौतम भट्टाचार्य ने बताया कि हर रोज चाय बागानों में श्रमिकों की मौत हो रही है़ विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी माना है कि चाय बागानों में भूखमरी की स्थिति है. जबकि राज्य सरकार इस सच्चाइ को स्वीकार नहीं कर रही है. बागान श्रमिकों का साथ देने के बजाय सरकार बागान मालिकों को बचाने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि बागान मालिक चाय बागानों से करोड़ो का मुनाफा कमा चुके हैं.अब उसे चालू रखने के लिए निवेश नहीं कर रहे हैं.
श्री भट्टाचार्य ने राज्य सरकार से चाय बागानों को जल्द खोलने तथा मृत चाय श्रमिकों के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की. इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार सरकार से भी बंद चाय बागानों के अधिग्रहण की मांग की. उन्होंने आगे कहा कि पंद्रहवें भारतीय श्रम सम्मेलन की सिफारिश तथा सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार अनुसार चाय श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी घोषित होनी चाहिए.उन्होंने कहा कि प्लांटेशन एक्ट के अनुसार बागान नहीं चलाने वाले चाय बागान मालिकों की गिरफ्तारी होनी चाहिए़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










