98वीं जयंती पर याद की गयी इंदिरा गांधी

Updated:
विज्ञापन

सिलीगुड़ी. देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी 98वीं जयंती पर सिलीगुड़ीवासियों ने याद किया. इस मौके पर स्कूली बच्चों ने मुल्क की एकता, अखंडता व अमन-चैन बरकार रखने का संकल्प लिया. शहर के वार्ड नंबर छह के कुरैशी मुहल्ला स्थित शिक्षण संस्थान बापू शिक्षा निकेतन में हर्षोल्लास के साथ इंदिरा जयंती मनायी […]

विज्ञापन

सिलीगुड़ी. देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी 98वीं जयंती पर सिलीगुड़ीवासियों ने याद किया. इस मौके पर स्कूली बच्चों ने मुल्क की एकता, अखंडता व अमन-चैन बरकार रखने का संकल्प लिया. शहर के वार्ड नंबर छह के कुरैशी मुहल्ला स्थित शिक्षण संस्थान बापू शिक्षा निकेतन में हर्षोल्लास के साथ इंदिरा जयंती मनायी गयी.

इस मौके पर संस्थान के संस्थापक हाजी मोहम्मद मुमताज हुसैन के अगुवायी में नन्हें बच्चों ने इंदिराजी के तस्वीर पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पण किया. साथ ही मुमताज ने बच्चों को मुल्क की एकता, अखंडता व अमन-चैन बरकार रखने का संकल्प करवाया और इंदिरा द्वारा राष्ट्र को दी गयी उपलब्धियों, शहादत से रूबरू कराया. साथ ही उनकी जीवन पर प्रकाश डाला. इस मौके पर ऑल इंडिया कौमी एकता के सरताज हुसैन, अब्दुल अजीज के अलावा कई गणमान्य व्यक्ति एवं शिक्षक मौजूद थे.

वहीं, दार्जिलिंग जिला कांग्रेस के बैनर तले डाबग्राम के बलाका मोड़ पर इंदिरा जयंती मनायी गयी. इस दौरान जिला महासचिव के नेतत्व में कांग्रेसियों ने इंदिराजी के मूर्ति पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पण किया. इस अवसर पर इंटक के प्रांतीय महासचिव संपा दास, सुजित दत्त, सदानंद दास, दीपक कर समेत भारी तादाद में कांग्रेस के नेता, कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola