1945 के बाद भी जीवित थे नेताजी : ममता
कोलकाता: महान क्रांतिकारी नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ी 64 फाइलों को शुक्रवार को पश्चिम बंगाल सरकार ने सार्वजनिक कर दिया. इन फाइलों को पढ़ने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दावा करते हुए कहा कि इन फाइलों को देखने के बाद पता चला है कि नेताजी की मृत्यु किसी प्लेन क्रैश में नहीं हुई […]
उन्होंने कहा कि क्याेंकि 1945 के बाद भी नेताजी के बारे में कई जानकारियां इन फाइलों में मौजूद है. गौरतलब है कि नेताजी से संबंधित 64 फाइलों में कुल 12744 पन्ने हैं. इन फाइलों को कोलकाता पुलिस म्यूजियम में रखा गया है. सभी फाइलों को डिजिटलाइज्ड (डिजिटल फॉर्मेट में बदलना) किया गया है. इन फाइलों से इस बात के कोई सबूत नहीं मिलते कि उनकी मौत ताइवान में एक प्लेन क्रैश में हुई थी. उस वक्त भारत सरकार की ओर से नेताजी के भाई अमीय बोस को लिखी गयी चिट्ठी में कहा गया कि उन्हें ताइवान में प्लेन क्रैश की कोई जानकारी नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










