उत्तर बंग मारवाड़ी भवन की दूसरी मंजिले का उद्घाटन 19 को

Updated:
विज्ञापन

सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी स्थित उत्तर बंग मारवाड़ी भवन शहर का गरिमामय व बड़ा भवन है. यहां कम शुल्क में शादी-व्याह समेत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने की सुविधा है. गरीबों की शादी के लिए यहां विशेष छूट दी जाती है. कई गरीब जोड़ों का यहां नि:शुल्क विवाह भी कराया गया है. इस भवन का संचालन कर रहर […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी स्थित उत्तर बंग मारवाड़ी भवन शहर का गरिमामय व बड़ा भवन है. यहां कम शुल्क में शादी-व्याह समेत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने की सुविधा है. गरीबों की शादी के लिए यहां विशेष छूट दी जाती है. कई गरीब जोड़ों का यहां नि:शुल्क विवाह भी कराया गया है. इस भवन का संचालन कर रहर उत्तर बंग मारवाड़ी सेवा ट्रस्ट पिछले 10 सालों से समाज सेवा में तत्परता से काम करते आ रहा है.

ट्रस्ट ने उत्तर बंग मारवाड़ी भवन की दूसरी मंजिल का निर्माण काम पूरा कर लिया है. 19 सितंबर को भवन के इस तल्ले का उद्घाटन धूमधाम से किया जायेगा. इसमें अतिथियों के लिए एसी कमरे, वातानुकुलित सेंट्रल हॉल, रसोई, अत्याधुनिक सुविधायुक्त बाथरूम, आधुनिक डिजाइन के फर्नीचर होंगे. इस बारे में जानकारी देते हुए ट्रस्ट की ओर से बुधवार को संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया.

संवाददाता सम्मेलन में ट्रस्ट के अध्यक्ष नेमचंद जैन, ओम प्रकाश जैन, सचिव जितेंद्र मित्तल, सदस्य हनुमान डालमिया उपस्थित थे. संवाददाताओं को संबोधित करते हुए ट्रस्ट की ओर से नेमचंद जैन व जितेंद्र मित्तल आदि ने बताया कि उत्तर बंग मारवाड़ी भवन समाज सेवा के लिए समर्पित है. 19 सितंबर को ट्रस्ट की वार्षिक आम सभा आयोजित होगी. इसमें पिछले वित्तीय वर्ष में संगठन की ओर से किये गये विभिन्न कायार्ें का ब्योरा पेश किया जायेगा.


सभा में 266 ट्रस्टी उपस्थित रहेंगे. इस अवसर पर ट्रस्टी सदस्यों की एक पुस्तिका विमोचित की जायेगी. जनवरी, फरवरी महीने में दो गरीब जोड़ों की नि:शुल्क विवाह करवाने की भी योजना है. जल्द ही भवन परिसर मंे मंदिर का निर्माण किया जायेगा. यहां लिफ्ट की सुविधा भी है. चाय-पानी की सेवा भी नि:शुल्क है. सुरक्षा के मद्देनजर भवन में 48 सीसीटीवी लगे हुए है. बुकिंग के लिए वेबसाइट सुविधा भी है. उन्होंने आगे बताया कि भवन के तीसरे तल्ले का निर्माण कार्य भी अंतिम चरण पर है. संगठन ने चालू वित्तीय वर्ष में दो नयी सेवाओं का शुभारंभ किया है. इसमें एजुकेशनल स्कॉलरशिप व डिजास्टर फंड शामिल है. बीते वित्तीय वर्ष में 10 विद्यार्थियों को 10-10 हजार का स्कॉलरशिप प्रदान किया गया है. आर्मी व सेना जवानों के लिए यहां नि:शुल्क सेवा उपलब्ध है. पर्यटकों को भी 50 प्रतिशत तक की छूट दी जाती है. यह भवन कम पैसे में अच्छी व अधिक सुविधाओं से लैस है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola