राहत: गिरफ्तार विधायक को जमानत, लगाया साजिश का आरोप
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
कोलकाता: कॉलेज में घुस कर मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार डायमंड हार्बर के विधायक दीपक हाल्दार को जमानत मिल गयी. मंगलवार को महकमा अदालत ने उन्हें एक हजार रुपये की व्यक्तिगत मुचलके पर जमानत दे दी. आरोप है कि पुलिस ने उनके खिलाफ अपेक्षाकृत हल्की धाराएं लगायी थी. जमानत पर रिहा होने के बाद […]
विज्ञापन
कोलकाता: कॉलेज में घुस कर मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार डायमंड हार्बर के विधायक दीपक हाल्दार को जमानत मिल गयी. मंगलवार को महकमा अदालत ने उन्हें एक हजार रुपये की व्यक्तिगत मुचलके पर जमानत दे दी. आरोप है कि पुलिस ने उनके खिलाफ अपेक्षाकृत हल्की धाराएं लगायी थी. जमानत पर रिहा होने के बाद श्री हाल्दार ने आरोप लगाया कि पार्टी के कुछ लोग उनके खिलाफ साजिश रच रहे हैं.
वे लोग चाहते हैं कि अगले विधानसभा चुनाव में उन्हें टिकट नहीं मिले. उन्होंने डायमंड हार्बर ब्लॉक के अध्यक्ष उमापद पुरकायस्थ पर हमला बोलते हुए कहा कि वे लोग जानबूझ कर उन्हें बदनाम कर रहे हैं, जबकि इस मारपीट में उनका कोई हाथ नहीं है. वे मारपीट की घटना होने के बाद वहां लोगों को शांत कराने पहुंचे थे. उन्होंने कहा कि उन्होंने पूरी घटना की रिपोर्ट पार्टी के सांसद अभिषेक बनर्जी को दी है तथा उन्हें पूरी घटना की जानकारी दी गयी है.
दूसरी ओर, कॉलेज की ओर से थाने में दायर आरोपपत्र में विधायक का नाम नहीं है. कॉलेज की ओर से दायर मामले में अनजान व बाहर के लोगों के खिलाफ आरोप पत्र में नाम दिये गये हैं. उल्लेखनीय है कि कल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश के बाद विधायक को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन मंगलवार को केवल चार मिनट के दौरान उन्हें जमानत मिल गयी थी. इस दौरान अदालत में सरकारी वकील की ओर से कुछ भी नहीं कहा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










