होटल से महिला का सिर कटा शव बरामद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Dec 2019 1:52 AM
जयगांव : भारत-भुटान का सीमावर्ती शहर फुनचोलिंग के एक होटल से महिला का सिर कटा शव रायल भूटान पुलिस ने बरामद किया है. सूत्रों के अनुसार एक भारतीय दंपती 12 दिसम्बर से फुनचोलिंग के एक होटल में रूका था. उसका नाम होटल के रजिस्टर में भारतीय मो. आकिब खान (40) लिखा है, जो वहां से […]
जयगांव : भारत-भुटान का सीमावर्ती शहर फुनचोलिंग के एक होटल से महिला का सिर कटा शव रायल भूटान पुलिस ने बरामद किया है. सूत्रों के अनुसार एक भारतीय दंपती 12 दिसम्बर से फुनचोलिंग के एक होटल में रूका था. उसका नाम होटल के रजिस्टर में भारतीय मो. आकिब खान (40) लिखा है, जो वहां से भूटान की राजधानी थिम्फु जाने वाला था.
होटल के मैनेजर का कहना है कि आकिब खान अपनी पत्नी के साथ 12 दिसम्बर से रूका था, लेकिन जब 22 दिसम्बर को कमरे से दुर्गन्ध आया तो डुप्लीकेट चाबी से दरवाजा खोला तो देखा कि टॉयलेट में एक सिरविहीन महिला का शव पड़ा हुआ है. मैनेजर ने घटना की जानकारी फुनचोलिंग थाना प्रशासन को दिया.
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर फुनचोलिंग सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. भूटान पुलिस सूत्रों के अनुसार अस्पताल के मोर्चरी में एक सप्ताह तक रखा जाएगा और महिला के परिजन द्वारा पहचान करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस सूत्रों के अनुसार उक्त महिला का लाल जूता, ताबीज और कपड़े से मुस्लिम प्रतीत होती है.
जयगाउ थाना प्रभारी दीपंकर साह ने कहा कि इस घटना पर जांच किया गया है. जब तक भूटान प्रशासन शव को हवाले नहीं करेगा, इस पर अधिक टिप्पणी करना सही नहीं होगा. उन्होंने कहा कि रॉयल भूटान प्रशासन की ओर से अबतक शव की पूरी जानकारी नहीं दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










