700 ग्राम ब्राउन शुगर व 10 लाख नकदी जब्त, महिला समेत चार आरोपी अरेस्ट

Updated at : 04 Nov 2019 1:54 AM (IST)
विज्ञापन
700 ग्राम ब्राउन शुगर व 10 लाख नकदी जब्त, महिला समेत चार आरोपी अरेस्ट

मालदा : जिला पुलिस को मिली एक बड़ी कामयाबी में करीब सात सौ ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्कर गिरोह पकड़ा गया है. इसमें एक महिला समेत पांच मादक पदार्थ के कारोबारी मालदा और मुर्शिदाबाद जिलों से गिरफ्तार किये गये हैं. शनिवार की शाम को यह अभियान चलाया गया. आरोपियों के पास […]

विज्ञापन

मालदा : जिला पुलिस को मिली एक बड़ी कामयाबी में करीब सात सौ ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्कर गिरोह पकड़ा गया है. इसमें एक महिला समेत पांच मादक पदार्थ के कारोबारी मालदा और मुर्शिदाबाद जिलों से गिरफ्तार किये गये हैं. शनिवार की शाम को यह अभियान चलाया गया.

आरोपियों के पास से नकद 10 लाख 750 रुपये बरामद किये गये हैं. पुलिस सूत्र के अनुसार आरोपियों के नाम हैं, कासोर अली, हाकिमुद्दीन अली और शब्बीर अली. ये मुर्शिदाबाद जिले के लालगोला इलाके के निवासी हैं. वहीं, सानिउल शेख और फरीदा बीबी मालदा जिले के कालियाचक थानांतर्गत सुलतानगंज इलाके के निवासी हैं.

पुलिस सूत्र के अनुसार गुप्त सूत्र के अनुसार शनिवार की शाम को मालदा जिला पुलिस की एक टीम ने वैष्णवनगर थाना क्षेत्र में छापेमारी की. इस दौरान एक संदिग्ध बोलेरो को पकड़ा गया जिसमें तलाशी कर 618 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किये गये. वाहन चालक कासोर अली को गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ से पता चला है कि ब्राउन शुगर कालियाचक से ब्राउन शुगर मुर्शिदाबाद ले जाया जा रहा था और उसे ओडिसा भेजने की योजना थी.
पुलिस ने सबसे पहले मुर्शिदाबाद के मोड़ग्राम और दूसरी टीम ने कालियाचक के सुलतानगंज में अभियान चलाया. मोड़ग्राम से शब्बीर अली और हाकिमुद्दीन को गिरफ्तार किया गया. सुलतानगंज में सानिउल शेख के घर पर छापेमारी कर 63 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया. इसके अलावा नकद 10 लाख 70 हजार 750 रुपये के अलावा काफी मात्रा में पैकेट और वजन करने वाला यंत्र भी बरामद हुए हैं. पुलिस सूत्र ने बताया कि नकद रुपये ब्राउन शुगर की बिक्री के हैं जिससे उन्हें जब्त किया गया है. पुलिस और भी दो लोगों की तलाश कर रही है.
जिला एसपी आलोक राजोरिया ने बताया कि जिला पुलिस की यह बड़ी सफलता है. अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्कर गिरोह के सरगना समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है. सोशल मीडिया में विज्ञप्ति देने के बाद यह कामयाबी मिली है. आम नागरिकों से इस काम में काफी मदद मिली है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola