रेल लाइन के नीचे से बही मिट्टी, ट्रेन परिसेवा बाधित
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 Jul 2019 2:12 AM (IST)
विज्ञापन

आपातकालीन स्थिति में मरम्मत के बाद परिसेवा शुरू कुमारग्राम : भारी बारिश से रेलवे लाइन के नीचे से मिट्टी बह गया. इससे ट्रेनों की आवाजाही बाधित हुई. बुधवार को उत्तर पूर्व सीमांत रेलवे के अलीपुरद्वार डिवीजन अंतर्गत कामाख्यागुड़ी व जोड़ाई स्टेशन के बीच 195 नंबर रेलवे पुल के पास डाउन लाइन के नीचे मिट्टी बह […]
विज्ञापन
आपातकालीन स्थिति में मरम्मत के बाद परिसेवा शुरू
कुमारग्राम : भारी बारिश से रेलवे लाइन के नीचे से मिट्टी बह गया. इससे ट्रेनों की आवाजाही बाधित हुई. बुधवार को उत्तर पूर्व सीमांत रेलवे के अलीपुरद्वार डिवीजन अंतर्गत कामाख्यागुड़ी व जोड़ाई स्टेशन के बीच 195 नंबर रेलवे पुल के पास डाउन लाइन के नीचे मिट्टी बह गयी. इससे डाउन लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही बंद हो गयी. हालांकि अप लाइन से ट्रेने चली. घटना से असम के बंगाईगांव स्टेशन में डिब्रुगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, लामडिंग-अलीपुरद्वार जंक्शन इंटरसिटी, अगरतला-शियादह कंचनजंघा एक्सप्रेस ट्रेनों को काफी देर तक रोककर रखा गया. इसके अलावे असम बरपेटा रोड स्टेशन में डिब्रुगढ़ टाउन-न्यू-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को भी रोका गया.
उन ट्रेनों के साथ ही कई ट्रेन निर्धारित समय से देर से चलायी गयी. जोड़ाई व कामाख्यागुड़ी स्टेशन के बीच दक्षिण तेलीपाड़ा के मांकाली गेट के पास आपातकालीन स्थिति में डाउन लाइन की मरम्मत करवायी गयी. लाइन मरम्मत का काम पूरा होने पर शाम के बाद स्थिति सामान्य हुई.
मामले को लेकर कमाख्यागुड़ी स्टेशन के स्टेशन मास्टर स्वपन कुमार विश्वास ने बताया कि तेलीपाड़ा के मां काली गेट के पास लाईन के नीचे की मिट्टी बह गयी है. इससे कई ट्रेने लेट से चल रही है. पूरे दिन तक डाउन लाइन में मरम्मत का काम किया गया. शाम तक काम पूरा होने के बाद गाड़ियां चलीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




