जामुड़िया में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबुल का किया भव्य स्वागत

Updated at : 10 Jun 2019 4:42 AM (IST)
विज्ञापन
जामुड़िया में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबुल का किया भव्य स्वागत

जामुड़िया : आसनसोल लोकसभा संसदीय सीट से भाजपा उम्मीदवार बाबुल सुप्रियो जीत के पश्चात पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र में आने के दूसरे दिन जामुड़िया भाजपा मंडल तीन की ओर से थाना मोड़ में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने भव्य स्वागत किया. इस अवसर पर कमल फूल देकर बाबुल सुप्रियो को सम्मानित किया गया वहीं […]

विज्ञापन

जामुड़िया : आसनसोल लोकसभा संसदीय सीट से भाजपा उम्मीदवार बाबुल सुप्रियो जीत के पश्चात पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र में आने के दूसरे दिन जामुड़िया भाजपा मंडल तीन की ओर से थाना मोड़ में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने भव्य स्वागत किया. इस अवसर पर कमल फूल देकर बाबुल सुप्रियो को सम्मानित किया गया वहीं बाबुल ने फूल को भाजपा कार्यकर्ताओं को सौंपकर सम्मान दिया.

इस अवसर पर बाबुल सुप्रियो ने कहा भाजपा गुंडागर्दी की राजनीतिक में विश्वास नहीं करती है. जनता के आशीर्वाद से पूरे भारत में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की जीत हुई है एवं नरेंद्र मोदी ने आसनसोल सांसद से मुझे जीतने के पश्चात मंत्री का दायित्व दिया है.आसनसोल संसदीय क्षेत्र में सांसद कोटा से कार्य करने वाले विकास कार्य को अगर कोई रोकेगा तो जनता उसका जवाब देगी.
वहीं उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान जिन इलाकों में पानी की समस्या के समाधान के लिए मैंने जनता को आश्वासन दिया था वहां कार्य आरंभ हो गया है. यहां के लोगों का अधिक से अधिक कार्य कर सकूं मेरा प्रयास रहेगा. उन्होंने कहा की 2019 में टीएमसी हाफ जबकि 2021 में पूरी तरह से साफ हो जाएगी. तृणमूल के लोग सिंडिकेट, लोहा से लेकर फुचकावाला, टोटो वाले से वूसली कर रहे है. आसनसोल क्षेत्र में सिंडिकेट गुंडाराज को बंद करना है.
उन्होंने कहा कि जय श्री राम कहने से डरे नहीं बल्कि एक बार कहने के बजाय तीन बार जय श्री राम कहे हैं, क्योंकि जय श्री राम के नाम से भूत भी भागते हैं. सांसद ने कहा कि भाजपा बदला नहीं बल्कि बदलने की राजनीति में विश्वास रखती है. उन्होंने स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता संतोष सिंह के संबंध में कहा कि संतोष सिंह इस अंचल के कर्मठ कार्यकर्ता हैं जो 22 दिन तक जेल में रहे, ऐसे कार्यकर्ताओं की बदौलत आसनसोल संसदीय सीट पुन: भाजपा जीत पाई है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola