सिलीगुड़ी : करंट लगने से मजदूर की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Feb 2019 4:20 AM
सिलीगुड़ी : कारखाने में काम के दौरान बिजली का करंट लगने से एक श्रमिक की मौत हो गयी. इस घटना से इलाके में मातम पसर गया है. मृत श्रमिक का नाम सुधन राय (27) बताया गया है. मंगलवार उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. […]
सिलीगुड़ी : कारखाने में काम के दौरान बिजली का करंट लगने से एक श्रमिक की मौत हो गयी. इस घटना से इलाके में मातम पसर गया है. मृत श्रमिक का नाम सुधन राय (27) बताया गया है. मंगलवार उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. एक मात्र कमाने वाले की मौत से श्रमिक का परिवार टूट गया है.
कारखाना प्रबंधन ने परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है. यह घटना सिलीगुड़ी से सटे जलपाईगुड़ी जिला अंतर्गत राजगंज थाना अधीन पानीकौड़ी इलाका स्थित एक खाद के कारखाने (तीस्ता एग्रो इंडस्ट्री) में घटी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक सुधन राय कारखाने में ठेकेदार द्वारा नियुक्त एक श्रमिक था.
काम करने के दौरान बिजली के संपर्क में आने से वह बुरी तरह घायल हो गया. कारखाना प्रबंधन व अन्य कर्मचारियों ने फौरन उसे राजगंज प्राथमिक स्वास्थ केंद्र पहुंचाया. जहां से उसे उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल रेफर कर दिया गया. चिकित्साधीन अवस्था में उसकी मौत हो गयी.
मंगलवार पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. मृतक राजगंज थाना अंतर्गत शोलमारी गांव का निवासी था. परिवार में माता-पिता सहित तीन वर्षीय एक बेटा, पत्नी व पत्नी की गोद में 9 महीने की एक बेटी है. सुधन राय परिवार का एकमात्र कमाने वाला था. उसकी मौत से परिवार टूट पड़ा है. राजगंज थाना पुलिस ने मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










