सिलीगुड़ी : आमरा बंगाली ने शहर में निकाली रैली, मुखर्जी कमीशन की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
सिलीगुड़ी : नेताजी की 123 वीं जयंती पर आमरा बांगाली की ओर से उनके लापता होने के रहस्य से पर्दा उठाने की मांग उठी है.इसके साथ ही आमरा बंगाली नामक संगठन ने मुखर्जी कमीशन की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की है. साथ ही आजाद हिंद सरकार की संपत्ति कहां है, इस तत्थ को भी […]
विज्ञापन
सिलीगुड़ी : नेताजी की 123 वीं जयंती पर आमरा बांगाली की ओर से उनके लापता होने के रहस्य से पर्दा उठाने की मांग उठी है.इसके साथ ही आमरा बंगाली नामक संगठन ने मुखर्जी कमीशन की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की है. साथ ही आजाद हिंद सरकार की संपत्ति कहां है, इस तत्थ को भी उजागर करने की मांग रखी गयी है. संगठन की ओर से सेना में बंगाली रेजिमेंट गठन करने की भी मांग की गयी है.
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 123 वीं जयंती के अवसर पर आमरा बंगाली की ओर से सिलीगुड़ी के भक्तिनगर स्थित संगठन के कार्यालय में विशेष कार्यक्रम आयाजित हुआ. वहां नेताजी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर संगठन के सदस्यों ने श्रद्धांजलि दी.
इसके बाद कार्यालय से एक रैली भी निकाली गयी. इस मौके पर संगठन के केंद्रीय सचिव खुशी रंजन मंडल, दार्जिलिंग जिला सचिव वासुदेव साहा, केंद्रीय सदस्य निरोद अधिकारी, रामप्रसाद सरकार, हाराधन भौमिक सहित सैंकड़ो कार्यकर्ता व समर्थक उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










