सिलीगुड़ी: मकर संक्रांति कल, बाजार में दिखी रौनक

Updated at : 14 Jan 2019 1:48 AM (IST)
विज्ञापन
सिलीगुड़ी: मकर संक्रांति कल, बाजार में दिखी रौनक

सिलीगुड़ी: लोकपर्व मकर संक्रांति इस बार 14 जनवरी के बजाय 15 जनवरी को मनाया जायेगा. इसका वजह यह है कि इस वर्ष सूर्य मकर राशि में 15 जनवरी की रात को दो बजे के बाद प्रवेश करेगा. पंडित जीतेंद्र मिश्रा की मानें तो मकर संक्रांति मूल रूप से सूर्य के नवम् धनु राशि से दशम् […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी: लोकपर्व मकर संक्रांति इस बार 14 जनवरी के बजाय 15 जनवरी को मनाया जायेगा. इसका वजह यह है कि इस वर्ष सूर्य मकर राशि में 15 जनवरी की रात को दो बजे के बाद प्रवेश करेगा.
पंडित जीतेंद्र मिश्रा की मानें तो मकर संक्रांति मूल रूप से सूर्य के नवम् धनु राशि से दशम् मकर राशि में प्रवेश के संक्रमण काल की अवस्था है. जो इस साल 15 जनवरी की रात को 2.19 बजे शुरू हो रही है. काशी पंचांग के अनुसार मकर संक्रांति का शुभ मुहुर्त का भी यही समय है.
श्रद्धालु मकर संक्रांति पर धर्म-पुण्य का पालन सूर्योदय के बाद और सूर्यास्त से पहले दिनभर कभी भी कर सकते हैं. यहीं वजह है कि इस बार सभी मकर संक्रांति का पालन 15 जनवरी यानी मंगलवार को सुबह से करेंगे. मकर संक्रांति को लेकर बाजार में खास रौनक देखी गयी. लोग चूड़ा, गुड़, तिल, चावल का आटा आदि खरीदते दिखे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola