सिलीगुड़ी : बीएसएफ की गोली से बांग्लादेशी मवेशी तस्कर हुआ घायल

Updated at : 06 Dec 2018 2:29 AM (IST)
विज्ञापन
सिलीगुड़ी :  बीएसएफ की गोली से बांग्लादेशी मवेशी तस्कर हुआ घायल

सिलीगुड़ी : बांग्लादेश तस्करी हो रहे मवेशियों को बचाने के लिए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक तस्कर पर पंप एक्शन गन से फायर किया. घायल हुए बांग्लादेशी तस्कर का इलाज सिलीगुड़ी के उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज में चल रहा है. आरोपी का नाम मोहम्मद अब्दुल कुद्दूस (23) बताया गया है. इस अभियान में बीएसएफ […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी : बांग्लादेश तस्करी हो रहे मवेशियों को बचाने के लिए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक तस्कर पर पंप एक्शन गन से फायर किया. घायल हुए बांग्लादेशी तस्कर का इलाज सिलीगुड़ी के उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज में चल रहा है. आरोपी का नाम मोहम्मद अब्दुल कुद्दूस (23) बताया गया है.
इस अभियान में बीएसएफ के जवानों ने छह मवेशियों को तस्करी होने से बचाकर जब्त कर लिया. घायल तस्कर को बीएसएफ के जवानों ने ही अस्पताल पहुंचाया. घटना सिलीगुड़ी से सटे फांसीदेवा इलाके की है, जहां महानंदा नदी भारत और बांग्लादेश को अलग करती है.
जानकारी के मुताबिक, बुधवार तड़के फांसीदेवा में भारत-बांग्लादेश सीमा पर कुछ बांग्लादेशी तस्कर मवेशियों की तस्करी करने की फिराक में थे. सीमा पर गश्त लगा रहे बीएसएफ की महानंदा सीमा चौकी के जवानों ने तस्करों को चेतावनी दी.
नहीं मानने पर जवानों ने अप्राणघातक हथियार पीएजी से फायर किया. पीएजी के छर्रों से एक बांग्लादेशी मवेशी तस्कर घायल हो गया. उसकी आंख व सिर पर छर्रे लगे. छर्रा लगते ही आरोपी वहीं गिर गया. इसके बाद बीएसएफ के जवानों ने उसे फौरन फांसीदेवा ब्लॉक अस्पताल में पहुंचाया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया.
बीएसएफ उत्तर बंगाल फ्रंटियर के अधिकारियों ने बताया कि जवानों की कई चेतावनी के बाद भी आरोपी सीमा की ओर बढ़ रहा था. मानवता के आधार पर बीएसएफ ने उसे अस्पताल पहुंचाया. मेडिकल कॉलेज में इलाज से उसकी स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है. जानकारी के मुताबिक, आरोपी तस्कर बांग्लादेश के पंचगढ़ जिला अंतर्गत जीरा गांव का निवासी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola