तृणमूल पंचायत सदस्य के घर पर बम से हमला
Updated at : 07 Nov 2018 2:28 AM (IST)
विज्ञापन

दिनहाटा : कूचबिहार जिले के दिनहाटा-2 ब्लॉक की चौधुरीहाट ग्राम पंचायत के तृणमूल के एक ग्राम पंचायत सदस्य के घर पर बम से हमला किया गया, जिससे इलाके का माहौल गर्म हो उठा. सोमवार रात समाजविरोधी तत्वों ने गोलापी राय बर्मन के घर के दरवाजे पर बम फेंका. पुलिस का कहना है कि बम दरवाजे […]
विज्ञापन
दिनहाटा : कूचबिहार जिले के दिनहाटा-2 ब्लॉक की चौधुरीहाट ग्राम पंचायत के तृणमूल के एक ग्राम पंचायत सदस्य के घर पर बम से हमला किया गया, जिससे इलाके का माहौल गर्म हो उठा. सोमवार रात समाजविरोधी तत्वों ने गोलापी राय बर्मन के घर के दरवाजे पर बम फेंका. पुलिस का कहना है कि बम दरवाजे की जगह सड़क पर गिरकर फटा.
स्थानीय तृणमूल विधायक उदयन गुहा के करीबी स्थानीय तृणमूल नेता नरेश बर्मन ने बताया कि सोमवार रात करीब 11 बजे वे लोग इलाके के एक घर से निमंत्रण खाकर लौटे थे. इसी दौरान बम धमाके की तेज आवाज सुनायी दी. इसके बाद वह और उनके भाई गोलापी बर्मन अपने घरों से बाहर निकल आये. उन्होंने देखा कि दो मोटरसाइकिलों पर कुछ लोग भाग रहे हैं. घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गयी.
नरेश बर्मन ने बताया कि बम धमाके से बाहर की दीवार को कुछ नुकसान हुआ है. घर के भीतर के कई सामान भी धमाके की आवाज से गिर गये. खबर पाक पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. तृणमूल की दिनहाटा-2 ब्लॉक की अध्यक्ष मीर हुमायूं कबीर ने कहा कि दो दिन पहले ही विधायक उदयन गुहा ने वहां जाकर नरेश बर्मन वगैरह के साथ मीटिंग की थी. इसी के बाद आखिर यह घटना क्यों घटी?
इस बारे में विधायक उदयन गुहा ने कहा कि नरेश बर्मन जैसे तृणमूल कार्यकर्ता हमेशा भ्रष्टाचार का विरोध करते हैं. इसी कारण से शायद बम धमाके की घटना घटी. साहेबगंज थाने के ओसी ने कहा कि खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. इस बार में दिनहाटा के एसडपीओ उमेश जी खंडवाल ने कहा कि एक सुतली बम फोड़ा गया है. कोई बड़ी घटना नहीं घटी, पर पुलिस पूरी जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




