बाबरी मस्जिद की नींव रखूंगा, फिर ईंट उखाड़ फेंकूंगा, अभिषेक बनर्जी ने खोला हुमायूं कबीर का काला चिट्ठा

Abhishek Banerjee News West Bengal Election 2026
Abhishek Banerjee News: अभिषेक बनर्जी ने हुमायूं कबीर के ‘मस्जिद कार्ड’ की पोल खोलकर रख दी है. 2019 में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने और टीएमसी दफ्तर में हुई गुप्त बातचीत का भी कर दिया खुलासा. जानें क्या है पूरी खबर.
Abhishek Banerjee News: बंगाल चुनाव 2026 के प्रचार के बीच तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने हुमायूं कबीर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. मुर्शिदाबाद की एक जनसभा में अभिषेक बनर्जी ने हुमायूं कबीर पर मुसलमानों के साथ गद्दारी करने और उनकी भावनाओं से खिलवाड़ करने का गंभीर आरोप लगाया. अभिषेक ने एक के बाद एक कई ऐसे खुलासे किये, जिससे क्षेत्र की सियासत गरमा गयी है. उन्होंने साफ कहा कि हुमायूं कबीर अल्पसंख्यकों को बेवकूफ समझते हैं, लेकिन जनता उनका हिसाब करना जानती है.
बंद कमरे की बातचीत का खुलासा
अभिषेक बनर्जी ने एक पुरानी मुलाकात का जिक्र करते हुए हुमायूं कबीर की राजनीति पर सवाल उठाये. उन्होंने बताया कि हुमायूं कबीर एक बार तृणमूल कांग्रेस के कार्यालय में उनसे मिलने गये थे. उन्होंने कहा था कि वह बाबरी मस्जिद के निर्माण की बात करेंगे और आधारशिला भी रखेंगे, लेकिन असल में मस्जिद बनायेंगे नहीं. हुमायूं ने उनसे कहा था कि बाद में वह खुद ईंट उखाड़कर फेंक देंगे. अभिषेक ने कहा कि ऐसी मानसिकता रखने वाले व्यक्ति को उन्होंने तुरंत टीएमसी छोड़ने की सलाह दी थी.
हुमायूं कबीर से पूछे 3 तीखे सवाल
- ओवैसी का साथ क्यों छूटा : अगर आपका विवादित वीडियो एआई (AI) से बना और फर्जी है, तो फिर असदुद्दीन ओवैसी ने आपसे गठबंधन क्यों तोड़ा?
- पार्टी अध्यक्ष का इस्तीफा : आपकी अपनी ही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने आपको छोड़कर इस्तीफा क्यों दे दिया? इसका जवाब जनता को देना होगा.
- भाजपा के टिकट पर चुनाव : हुमायूं कबीर आज मस्जिद की बात करते हैं, लेकिन 2019 में उन्होंने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था. तब उन्हें बाबरी मस्जिद कांड की याद क्यों नहीं आयी?
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
मुसलमान मूर्ख नहीं, जनता हिसाब करना जानती है : अभिषेक
अभिषेक बनर्जी ने कहा कि हुमायूं कबीर का मानना है कि मुसलमानों को आसानी से मूर्ख बनाया जा सकता है. इस पर पलटवार करते हुए टीएमसी नेता ने कहा- मैं कहता हूं कि मुसलमान बेवकूफ नहीं हैं. हिंदू, मुस्लिम, बंगाली- हम सब कभी-कभी गलत लोगों पर भरोसा कर बैठते हैं. अगर कोई हमारे साथ विश्वासघात करता है, तो हम उसका हिसाब बराबर करना भी जानते हैं.
इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव 2026: पहले फेज के मतदान में 1478 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे
इसे भी पढ़ें : कोयलांचल का सियासी मिजाज : आसनसोल दक्षिण में फिर खिलेगा कमल या होगी तृणमूल की वापसी?
Abhishek Banerjee News: अधीर, सिद्दीकी और हुमायूं को सुरक्षा लौटाने की चुनौती
अभिषेक बनर्जी ने केवल हुमायूं कबीर ही नहीं, बल्कि कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी और नौशाद सिद्दीकी को भी ललकारा. उन्होंने इन तीनों नेताओं को चुनौती देते हुए कहा कि अगर उनमें हिम्मत है, तो वे केंद्र सरकार द्वारा दी गयी ‘सेंट्रल फोर्स’ की सुरक्षा वापस कर दें. ममता बनर्जी की सरकार उन्हें बंगाल पुलिस की सुरक्षा मुहैया करायेगी. अभिषेक ने आरोप लगाया कि ये नेता केवल भाजपा के इशारे पर काम कर रहे हैं. इनका असली चेहरा सबके सामने आ गया है.
इसे भी पढ़ें
अभिषेक बनर्जी बोले- मुर्शिदाबाद में BJP के 3 एजेंट, हुमायूं कबीर और अधीर रंजन भगवा खेमे का मोहरा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By मिथिलेश झा
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










