गोजमुमो ने विमल गुट व सांसद के खिलाफ की पोस्टरबाजी, गोर्खालैंड संयुक्त संघर्ष समिति का भी उड़ाया मजाक
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
दार्जिलिंग : गोजमुमो के विनय गुट ने विमल गुट, भाजपा सांसद और गोर्खालैंड संयुक्त संघर्ष समिति का मजाक उड़ाते हुये चौक बाजार में मंगलवार को पोस्टर चिपकाया गया है. नेपाली भाषा में लिखकर चिपकाये गये उक्त पोस्टर में विनय गुट के युवा मोर्चा ने दिल्ली में अध्यक्ष विनय तमांग को नहीं बोलने देने और कार्यक्रम […]
विज्ञापन
दार्जिलिंग : गोजमुमो के विनय गुट ने विमल गुट, भाजपा सांसद और गोर्खालैंड संयुक्त संघर्ष समिति का मजाक उड़ाते हुये चौक बाजार में मंगलवार को पोस्टर चिपकाया गया है. नेपाली भाषा में लिखकर चिपकाये गये उक्त पोस्टर में विनय गुट के युवा मोर्चा ने दिल्ली में अध्यक्ष विनय तमांग को नहीं बोलने देने और कार्यक्रम नहीं करने देने के लिये भाजपा की केंद्र सरकार के दो-दो मंत्रालयों ने हस्तक्षेप किया था. यहां तक की केंद्रीय राज्य मंत्री एसएस अहलुवालिया स्वयं इस कार्य में लगे रहे.इससे साफ जाहिर होता है कि वे लोग विनय तमांग से डर गये.
इसी तरह से विनय गुट की नारी मोर्चा द्वारा चिपकाये गये पोस्टर में दिल्ली, हरियाणा में विनय तमांग का विरोध किया गया था. उस दौरान विरोध करने वालों की संख्या नगण्य थी. जिसका फोटो और वीडीओ फुटेज से साफ जाहिर होता है. जिसमें जीएसएसएस के 22 और गुड़गांव में विमल गुट द्वारा मनाये गये स्थापना दिवस समारोह में 27 लोग उपस्थित थे.
जिसमें ज्यादातर पिछले कुछ दिनों पहले पहाड़ छोड़कर जाने वाले भी थे. मोर्चा केन्द्रीय कमिटी के नाम पर चिपकाये गये पोस्टर में पांच अक्टूबर से सात अक्टूबर तक के प्रत्येक घटनाओं के एक-एक पहलू का अध्यन करने से साफ जाहिर होता है कि विमल गुरूंग, रोशन गिरी और उनके समर्थकगण जीएसएसएस पैरासाइटिक ऑर्गनाइजेशन की तरह हो चुका है. जो को बिना वैशाखी के चल फिर नहीं सकता है. ऐसे नेता भारतीय गोर्खाओं का भाग्य कैसे निर्धारित कर सकते थे. विनय गुट केन्द्रीय कमिटी द्वारा चिपकाये गये पोस्टर में इसी तरह का सवाल किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










