छह माह की बेटी को नदी में छोड़ आयी महिला, ग्रामीण अस्पताल में बच्ची भर्ती
Updated at : 04 Jul 2018 1:41 AM (IST)
विज्ञापन

मयनागुड़ी/जलपाईगुड़ी : मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला अपनी छह माह की बेटी को नदी में छोड़ आयी. मयनागुड़ी ब्लॉक अंतर्गत साप्टीबाड़ी एक नंबर ग्राम पंचायत इलाके में घटी घटना के बाद स्थानीय एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने बच्ची को मयनागुड़ी ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया. बच्ची फिलहाल अस्पताल में ही स्वस्थ […]
विज्ञापन
मयनागुड़ी/जलपाईगुड़ी : मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला अपनी छह माह की बेटी को नदी में छोड़ आयी. मयनागुड़ी ब्लॉक अंतर्गत साप्टीबाड़ी एक नंबर ग्राम पंचायत इलाके में घटी घटना के बाद स्थानीय एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने बच्ची को मयनागुड़ी ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया. बच्ची फिलहाल अस्पताल में ही स्वस्थ हालत में है.
मानसिक रोगी अंजू शील अपनी बच्ची को शौली नदी में छोड़ आयी थी. इस घटना को प्रत्यक्ष रूप से देख रहे स्थानीय निवासी प्राणेश चन्द्र राय रिया नामक बच्ची को अपने यहां ले गये और मयनागुड़ी थाना को सूचित किया. उसके बाद ही बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस घटना को लेकर पुलिस ने अंजू की सास कृष्णदासी कविराज को पूछताछ के लिए थाने बुलाया.
वहीं अंजू की मां नीरबाला राय ने बताया कि अंजू की दिमागी हालत ठीक नहीं है. कुछ दिनों से वह बड़बड़ा रही थी. घटना के रोज अंजू अपने मायके में ही थी. उसका ससुराल भी साप्टीबाड़ी में है. उसके पति दीनेश शील की प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी. पुलिस उनकी तलाश कर रही है.
हमारे जलपाईगुड़ी संवाददाता के अनुसार, बेटी को जन्म देने के चलते अंजू को ससुराल में ताना सुनना पड़ता था.
इससे वह कुछ दिनों से अवसाद से पीड़ित थी. यह भी एक वजह हो सकती है कि उसने अपनी बेटी को नदी में फेंक दिया हो.मयनागुड़ी थाना के आइसी नंदकुमार दत्त ने बताया कि प्राथमिक तौर पर पता चला है कि अंजू शारीरिक रूप से अस्वस्थ हालत में है. पूरी घटनाक्रम की छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




