मालदा: बकरी के लिए दो परिवारों में मारपीट, तीन लोग जख्मी

Published at :16 Apr 2018 5:27 AM (IST)
विज्ञापन
मालदा: बकरी के लिए दो परिवारों में मारपीट, तीन लोग जख्मी

मालदा : बकरी को लेकर दो परिवारों के बीच जमकर मारपीट की घटना घटी है. शनिवार की रात यह घटना वैष्णवनगर थानांतर्गत बेदराबाद संलग्न रायपुर गांव में घटी है. आरोप है कि बकरी को लेकर शुरु हुए मामूली विवाद को लेकर पड़ोसियों ने पीड़ितों पर लाठियों और हंसुए से जमकर पिटाई की. इस घटना में […]

विज्ञापन
मालदा : बकरी को लेकर दो परिवारों के बीच जमकर मारपीट की घटना घटी है. शनिवार की रात यह घटना वैष्णवनगर थानांतर्गत बेदराबाद संलग्न रायपुर गांव में घटी है. आरोप है कि बकरी को लेकर शुरु हुए मामूली विवाद को लेकर पड़ोसियों ने पीड़ितों पर लाठियों और हंसुए से जमकर पिटाई की.
इस घटना में परिवार के तीन सदस्य जख्मी हो गये. इनमें से दो का बेदराबाद ग्रामीण अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया, जबकि गंभीर रूप से जख्मी महिला को मालदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. जख्मी सदस्य हैं, पवित्रा मंडल (35), उनकी सास कलोनी मंडल (60), बेटी झूमा (12) और बेटा तपन (14). घटना के समय पवित्रा मंडल के पति तरणी मंडल घर पर नहीं थे. वहीं, इस संबंध में वैष्णवनगर थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है. हालांकि खबर लिखे जाने तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी.
आरोप है कि शनिवार की दोपहर कोउनके घर के सामने एक बकरी सड़क पर घूम रही थी. उसी समय पड़ोसी यदु मंडल, राजू मंडल और उनके घरवाले बकरी को मार रहे थे. उसी समय उनकी बहन झूमा घर लौट रही थी. जब उसने निरीह बकरी को मारने का प्रतिवाद किया तो उन्होंने झूमा से गालीगलौज किया. उसके बाद ही उनके घरवाले लाठी और हंसुआ लेकर उनके घर घुस आये. उन्होंने घरवालों से मारपीट करने के अलावा घर में रखे एक लाख रुपए और सोने के गहने लेकर चले गये. हमले में तपन की मां का हाथ टूट गया है. उन्हें रात को ही मालदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola