बंगाल : गोघाट के उल्लासपुर में लॉरी व डंपर के बीच टक्कर, एक की मौत, तीन लोग जख्मी

Published at :14 Apr 2018 8:59 AM (IST)
विज्ञापन
बंगाल : गोघाट के उल्लासपुर में लॉरी व डंपर के बीच टक्कर, एक की मौत, तीन लोग जख्मी

हुगली : गोघाट थाना अंतर्गत उल्लासपुर इलाके में एक डंपर के साथ एक लारी की टक्कर में एक की मौत हो गयी. इस घटना में लारी का चालक, डम्फर चालक और एक अन्य खलासी घायल है. तीनों को स्थानीय लोगों के मदद से आरामबाग महकमा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. मृतक […]

विज्ञापन
हुगली : गोघाट थाना अंतर्गत उल्लासपुर इलाके में एक डंपर के साथ एक लारी की टक्कर में एक की मौत हो गयी. इस घटना में लारी का चालक, डम्फर चालक और एक अन्य खलासी घायल है. तीनों को स्थानीय लोगों के मदद से आरामबाग महकमा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.
मृतक का नाम शेख रियाजुल है, वह वीरभूम का रहनेवाला था. इस घटना के विरोध में आरामबाग विष्णुपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोगों ने अवरोध किया. खबर पाकर गोघाट थाना की पुलिस पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया. लोगों का आरोप है कि यहां सिर्फ नाम मात्र के लिए ट्रैफिक नियंत्रण व्यवस्था है.
आये दिन तेज रफ्तार वाहन यहां हादसे का शिकार होते हैं. यहां चलने वाले वाहनों की रफ्तार पर पुलिस लगाम लगाने में असक्षम है. चालक नशे की हालत में तेज रफ्तार वाहन चलाते हैं, जिसके वजह से सड़क हादसे होते रहते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola