बंगाल : बारोपाटिया में भाजपा समर्थकों को जमकर पीटा

Published at :14 Apr 2018 8:53 AM (IST)
विज्ञापन
बंगाल : बारोपाटिया में भाजपा समर्थकों को जमकर पीटा

बुजुर्गों व गर्भवती महिलाओं पर भी हमला इलाका हुआ सूना, घरों में दुबके लोग जलपाईगुड़ी : जलपाईगुड़ी जिले के कई ग्राम पंचायत इलाके पिछले कुछ दिनों से बिल्कुल सुनसान हैं. बारोपाटिया जैसे कई इलाकों में लोहे के रॉड आदि से लैस टीएमसी की बाइक वाहिनी भाजपा प्रत्याशियों की चुन-चुन कर पिटाई कर रही है. आरोप […]

विज्ञापन

बुजुर्गों व गर्भवती महिलाओं पर भी हमला

इलाका हुआ सूना, घरों में दुबके लोग

जलपाईगुड़ी : जलपाईगुड़ी जिले के कई ग्राम पंचायत इलाके पिछले कुछ दिनों से बिल्कुल सुनसान हैं. बारोपाटिया जैसे कई इलाकों में लोहे के रॉड आदि से लैस टीएमसी की बाइक वाहिनी भाजपा प्रत्याशियों की चुन-चुन कर पिटाई कर रही है.

आरोप है कि इलाके में आतंक कायम करने में बारोपाटिया ग्राम पंचायत के निवर्तमान प्रधान मदद कर रहे है. पुलिस से शिकायत करने का भी कोई फायदा नहीं हो रहा है. दूसरी ओर इन दो दिनों में इस भयावह परिस्थिति से जूझते भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलने भाजपा जिला नेतृत्व से कोई भी नहीं पहुंचा है.

जानकारी मिली है कि बारोपेटिया ग्राम पंचायत में तीन पंचायत समिति सीटें व 11 ग्राम पंचायत सीटें हैं.

9 अप्रैल को इन सभी सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है. आरोप है कि इसके बाद से टीएमसी के दबंग नामांकन वापस लेने के लिए भाजपा प्रत्याशियों को धमकी दे रहे हैं. इतना ही नहीं टीएमसी की बाइक वाहिनी भाजपा प्रत्याशियों के घरों में तोड़फोड़ व परिवारवालों की पिटाई कर रही है. बारोपाटिया ग्राम पंचायत के बोदागंज, कामारपाड़ा, देउनिया पाड़ा, नाथुआर चर आदि इलाके जनशून्य हैं. मारे डर के लोग घर-बार छोड़ कहीं और चले गये है. जो लोग हैं, वे घरों में ही दुबककर बैठे है. एक भाजपा कार्यकर्ता ने बताया कि नाथुआर चर इलाके के भाजपा प्रत्याशी सुशील बर्मन के घर में तोड़फोड़ की गयी.

बोदागंज के मुन्ना पाड़ा इलाके के भाजपा प्रत्याशी घर पर नहीं मिले तो उनकी गर्भवती पत्नी से मारपीट की गयी. इस घटना में निवर्तमान ग्राम पंचायत प्रधान का गाड़ी चालक प्रत्यक्ष रूप से शामिल है. भाजपा कार्यकर्ता तापस राय के पिता धर्म नारायण राय को पीटा गया है. वर्तमान में वह चिकित्साधीन हैं.

आरोप है इलाके के इस भयावह परिस्थिति से पार्टी के जिला नेतृत्व को अवगत कराने के बावजूद दो दिनों में कोई भी नेता पीड़ितों से मिलने नहीं आये. इसे लेकर इलाके के भाजपा समर्थकों में काफी नाराजगी है. जलपाईगुड़ी जिला भाजपा अध्यक्ष देवाशीष चक्रवर्ती ने बताया कि टीएमसी लगातार प्रत्याशियों को डरा-धमका रही है. जिला नेतृत्व इलाके में जा रहे है.

लेकिन जिला शासक, पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत करने का भी कोई फायदा नहीं हो रहा है. एक प्रतिनिधि दल को कलकत्ता हाइकोर्ट में पिटिशन दाखिल करने के लिए रवाना किया गया है. उन्होंने बताया कि बारोपाटिया मालबाजार सहित कई स्थानों में आतंक को लेकर जलपाईगुड़ी शहर में धिक्कार रैली निकाली गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola